दूल्हा बनने जा रहे हैं वरुण धवन, गर्लफ्रेंड नताशा दलाल ने शुरू की शादी की शॉपिग!

Webdunia
साल 2018 में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी शादी के बंधन में बंधे। दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा जैसे कई बड़े स्टार्स ने सात फेरे लिए। वहीं अब 2019 की शुरुआत में बॉलीवुड की हिट मशीन बन चुके वरुण धवन की शादी की चर्चा है। रिपोर्टस के मुताबिक वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताश दलाल संग जल्द सात फेरे ले सकते हैं। 
 
वरुण कई सालों से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। अक्सर वरुण नताशा के साथ नजर आते रहते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नताशा और वरुण नवंबर में शादी करेंगे। खबरों की मानें तो इन दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि नताशा ने कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी है। वह चाहती हैं कि शादी की सभी प्लानिंग खुद ही करें। ऐसे में नताशा ने शादी के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी की शॉपिंग करना शुरू कर दी हैं। 
 
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी कहां होगी इसका खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन यह वेडिंग पर्सनल होगी, इसमें बॉलीवुड के और धवन परिवार के करीबियों को ही बुलाया जाएगा। वरुण धवन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में नताशा दलाल के साथ रिलेशनशिप की बात कबूल की थी। 
 
वरुण धवन इस वक्त फिल्म कलंक और रेमो डिसूजा की डांस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। वरुण धवन इस समय बॉलीवुड के ऐसे हीरो हैं जो अब तक सबसे ज्यादा हिट फिल्में दे चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बर्थडे पर रणबीर कपूर ने रखा बिजनेस की दुनिया में कदम, लॉन्च किया ARKS

IIFA Awards 2024 : शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर, एनिमल ने जीते 6 अवॉर्ड्स

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख