वरुण धवन के घर आया नया मेहमान, फैंस से पूछा- क्या नाम रखूं?

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (10:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। वरुण ने इस साल 24 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। वहीं अब वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया की वह पापा बन गए हैं। 

 
दरअसल, वरुण धवन की जिंदगी में एक क्यूट से डॉगी की एंट्री हुई है, जिसे वो पिता का प्यार देंगे। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि वो इस डॉगी के घर लाकर एकदम पिता जैसा फील कर रहे हैं। वीडियो में वह इस क्यूट डॉगी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, 'फादरहुड, मैं अभी तक अपने लड़के को नाम नहीं दे पाया हूं। कृपया मेरी मदद करें।' वरुण धवन का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं। फैंस इसपर कमेंट कर एक्टर को उनके डॉगी के लिए ढ़ेरों नाम बता रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म 'जुग जुग जियो' में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भेड़िया' में कृति सेनन के साथ दिखेंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख