वरुण धवन की 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Webdunia
गुरुवार, 25 नवंबर 2021 (11:32 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और कृति सेनन जल्द ही दिनेश विजान की फिल्म 'भेड़िया' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए वरुण और कृति दूसरी बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। स्त्री और रूही के बाद 'भेड़िया' दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस की तीसरी हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

 
बीते दिन इस फिल्म का लोगो मेकर्स ने जारी किया था। अब फिल्म 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में वरुण धवन बेहद डरावने अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
पोस्टर में वरुण धवन की आंखें बिल्कुल भेड़िए के जैसे चमक रही हैं। इसके साथ ही पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट लिखी हुई है। यह फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यानि फैंस को यह फिल्म देखने के लिए अभी 1 साल और इंतजार करना पड़ेगा।
 
इस फिल्म को कोरोना महामारी के बहुत मुश्किल समय में शूट किया गया है। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अरुणाचल प्रदेश और मुंबई में हुई है। इस साल की शुरुआत में मेकर्स ने 'भेड़िया' को 14 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की घोषणा की थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई। अब फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आ चुकी है।
 
फिल्म 'भेड़िया' का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वरुण धवन मिलिट्री ऑफिसर खेत्रपाल के किरदार में लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

39 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधीं 'गोपी बहू' जिया मानेक, वरुण जैन संग किया भूत शुद्धि विवाह

प्राइम वीडियो ने मिलाया मैडॉक फिल्म्स संग हाथ, 8 फिल्मों की नई पोस्ट-थिएट्रिकल लाइसेंसिंग डील का किया ऐलान

उदयपुर फाइल्स के प्रोड्यूसर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, एक युवक हिरासत में

फ्लोरल ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

मेगास्टार चिरंजीवी का एडवांस बर्थडे गिफ्ट, विश्‍वम्भरा की पहली झलक इतने बजे होने जा रही रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख