डॉक्टरों पर हो रहे हमलों पर वरुण धवन ने जताई चिंता, बोले- हमारे लिए भगवान की तरह हैं...

Webdunia
रविवार, 6 जून 2021 (15:07 IST)
देश में कोरोना प्रकोप के बीच डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी बचाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं कई जगहों से डॉक्टरों पर हमले की खबरें भी सामने आई। डॉक्टरों पर हो रहे हमलों की कई सेलेब्स ने निंदा की है। वहीं अब वरुण धवन ने भी खुलकर इसका विरोध किया है।

 
हाल ही में वरुण धवन सोशल मीडिया पर लाइव लाए। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर मनान वोहरा से बात की। इस दौरान दौरान वरुण धवन ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है, हमे लोगों के बीच इस मामले को लेकर जागरुकता बढ़ानी होगी। कोरोना की दूसरी लहर किसी के लिए भी आसान नहीं थी, मेरे परिवार के तकरीबन 7 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए और यह परिवार के लिए बहुत की तकलीफ वाला समय था।
 
उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि जब ऐसा होता है कैसा महसूस होता है, डॉक्टर जो आपका इलाज करते हैं जो आपके लिए दिन रात लगे रहे हैं, उन्हें मारपीट का सामना करना पड़ता है, यह दुखद है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमे इस मसले पर बात करनी पड़ रही है। 
 
डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीजों से मिल रहे हैं, अपने परिवार के लोगों से नहीं मिल रहे हैं। वो बिना आराम के काम कर रहे हैं, लगातार पीपीआई पहने रहते हैं और जब हम अपनों को खोते हैं तो हम उनपर हमला कर रहे हैं। डॉक्टर हमारे लिए भगवान की तरह हैं, जिस तरह का माहौल इस समय है हमे उनकी मुश्किल को भी समझना चाहिए, अगर कोई मरीज जान गंवाता है तो इसमे डॉक्टरों की गलती नहीं होती है। 
 
वहीं वरुण धवन के साथ बात करते हुए डॉक्टर मनान ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि लोग हमे भगवान समझे। आप लोग हमे सामान्य इंसान की तरह से देखे और सामान्य व्यवहार करें। बतौर डॉक्टर हमे भी यह सोचना चाहिए कि हम इस प्रोफेशन में क्यों आए हैं। मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि आप अपने डॉक्टर बनने के सपने को ना छोड़े। 
 
वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म भेड़िया पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'जुग जुग जियो' में अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी के साथ नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉमेडी और रोमांस से भरी वेब सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

सलमान खान की सिकंदर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा पलक तिवारी की रोमियो एस3 का ट्रेलर

गुरु रंधावा ने रिलीज किया अपना पहला स्वतंत्र एल्बम विदआउट प्रेजुडिस

सिल्क गाउन में सपना चौधरी का दिलकश अंदाज, इंटरनेट पर लगाई आग

बैकलेस गाउन पहन राशा थडानी ने दिखाई दिलकश अदाएं, हॉट तस्वीरें वायरल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख