बैड न्यूज की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक थिएटर में पहुंचे विक्की कौशल, दर्शकों संग गाया तौबा तौबा गाना

WD Entertainment Desk
सोमवार, 22 जुलाई 2024 (14:24 IST)
Vicky Kaushal reached theater: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 
 
हाल ही में विक्की कौशल ने 'बैड न्यूज' के शो के दौरान मुंबई के एक थिएटर में अचानक पहुंचकर सभी को सरप्राइज कर दिया। इस दौरान विक्की ने दर्शकों के साथ फिल्म का गाना 'तौबा तौबा' भी गाया। सोशल मीडिया पर विक्की ने इस मोमेट के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

विक्की कौशल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बारिश के कारण शहर को अलर्ट पर रखा गया है और आप लोग अभी भी आएं और इसे हाउसफुल शो बनाया। #बैडन्यूज की टीम के लिए इस सप्ताहांत को आनंदमय बनाने के लिए धन्यवाद। 
 
विक्की ने लिखा, हमें उम्मीद है कि हम आपके लिए भी ऐसा करने में सफल रहे हैं। मिल रहे सभी प्यार के लिए केवल आभार। प्यार आपका सच में तौबा तौबा है।
 
बता दें कि फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। 'बैड न्यूज' विक्की कौशल के करियर की हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनी है। फिल्म ने पहले वीकेंड 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

SIIMA 2025 : पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, कहा- जो ट्रबल फैला रहे, उन्हें भी चाहिए शांति पुरस्कार

कॉमेडियन जाकिर खान ने स्टेज से लिया ब्रेक, बताया 1 साल से खराब है तबीयत

Bigg Boss 19 : करोड़पति सिंगर अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, बोले- यहां सोने के लिए आए हो?

Bigg Boss 19 : सलमान खान ने लगाई फरहाना भट्ट की क्लास, बोले- पीस एक्टिविस्ट कहलाना बंद करें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख