सरदार उधम सिंह बायोपिक फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले विक्की कौशल ने स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (13:49 IST)
उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म ने विक्की कौशल का करियर बदल दिया है। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल के लिए नेशनल अवार्ड मिला है। इस समय विक्की अपने करियर के सबसे शानदार पड़ाव पर हैं और उनको एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में मिल रही हैं।


विक्की कौशल जल्द ही शूजित सरकार के निर्देशन में बन रही सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विक्की कौशल उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग शुरू करने से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के लिए पहुंचे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
विक्की कौशल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'बाबा जी, मेहर बख्शो, में सरदार उधम सिंह शुरू करने जा रहा हूं।' विक्की कौशल की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है।
 
ALSO READ: रणवीर सिंह ने खरीदी रेड लैम्बॉर्गिनी, इतनी है दुनिया की सबसे तेज रफ्तार इस एसयूवी की कीमत
 
खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग यूके, रूस, यूरोप और नॉर्थ इंडिया में होनी है और फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज की जाएगी।
 
इस फिल्म में विक्की कौशल सरदार उधम सिंह की भूमिक निभाएंगे। सरदार उधम सिंह जनरल डायर को मारने और जलियावाला बाग कांड को लेकर जाने जाते हैं। इस फिल्म के लिए विक्की कौशल काफी मेहनत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल ने 'उधम सिंह' के लिए लगभग 13 किलो वजन कम किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

क्या सारा अली खान ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर किया जा रहा एक्ट्रेस के जल्द शादी करने का दावा

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख