Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विक्की कौशल की फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Advertiesment
हमें फॉलो करें विक्की कौशल की फिल्म छावा का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (12:05 IST)
विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म छावा में विक्की कौशल के साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं।
 
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी प्रशंसा मिल रही है। फिल्म 'छावा' सिनेमाघरों में धमाकेदार कमाई कर रही है।
 
webdunia
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म छावा ने अपने पहले सप्ताह सप्ताह में भारतीय बाजार में 219.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म छावा अपने दूसरे हफ़्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा रही है। फिल्म छावा ने आठवें दिन 23.5 करोड़, नौंवे दिन 44 करोड़ और दसवें दिन 40 करोड़ की कमाई कर ली है। 
 
इस तरह फिल्म 'छावा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 326.75 करोड़ रुपए का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। 
 
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शुरू होने से पहले ही फंसी वायरल गर्ल मोनालिसा की फिल्म, निर्देशक सनोज मिश्रा ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR