Hanuman Chalisa

38 वर्ष की हुईं अभिनेत्री विद्या बालन

Webdunia
रविवार, 1 जनवरी 2017 (15:47 IST)
मुंबई। बॉलीवुड में संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन रविवार को 38 वर्ष की हो गईं। 1 जनवरी 1979 को केरल में जन्मीं विद्या बालन बचपन से अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखा करती थीं। वर्ष 1995 में विद्या बालन को जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'हम पांच' में काम करने का अवसर मिला। विद्या बालन ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित बंगला फिल्म 'भालो थेको' से की।
 
विद्या बालन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में प्रदर्शित विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'परिणीता' से की। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री का 'फिल्म फेयर' पुरस्कार दिया गया। फिल्म में विद्या बालन के अपोजिट संजय दत्त थे। फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
 
वर्ष 2006 में विद्या बालन को एक बार फिर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'लगे रहो मुन्नाभाई' में संजय दत्त के साथ काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में भी विद्या के अभिनय को दर्शकों की सराहना मिली। वर्ष 2007 में विद्या को मणिरत्नम की फिल्म 'गुरु' में काम करने का अवसर मिला। फिल्म में विद्या की भूमिका छोटी थी बावजूद इसके, उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
वर्ष 2007 विद्या बालन के करियर का अहम वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष विद्या की 'हे बेबी' और 'भूलभुलैया' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुईं। 'भूलभुलैया' के लिए विद्या सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के 'फिल्म फेयर' पुरस्कार के लिए नामांकित भी हुईं। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म 'पा' में विद्या बालन ने अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'फिल्म फेयर' पुरस्कार दिया गया।
 
वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'इश्किया' विद्या बालन के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में विद्या बालन के अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए वह 'फिल्म फेयर' द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के क्रिटिक्स पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
 
वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' विद्या बालन के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। एकता कपूर के बैनर तले बनी इस फिल्म में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता के किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार और 'फिल्म फेयर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म 'कहानी' भी विद्या बालन के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के जरिए विद्या बालन ने अपने सधे हुए अभिनय से दिखा दिया कि ग्लैमर का सहारा लिए बगैर फिल्म को सुपरहिट बनाया जा सकता है। इस फिल्म के लिए भी विद्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'फिल्म फेयर' पुरस्कार दिया गया। इसी वर्ष विद्या ने यू टीवी के सीइओ सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी कर ली।
 
वर्ष 2014 में विद्या बालन पद्म पुरस्कार से सम्मानित की गईं। इस वर्ष विद्या की फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' और 'बॉबी जासूस' प्रदर्शित हुईं लेकिन फिल्में टिकट खिड़की पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। विद्या इन दिनों फिल्म 'बेगम जान' में काम कर रही हैं। (वार्ता)
Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान ने रचा इतिहास, लॉस एंजेलिस में खुला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' देखने के बाद कृति खरबंदा ने लिखा भावुक नोट, कहा - घर की याद मिल गई

कभी गंगा में कूदकर देना चाहते थे जान, आज हैं सुरों के सरताज, कैलाश खेर के संघर्ष की अनसुनी दास्तां

उर्वशी रौतेला की शुद्ध हिंदी सुनकर कन्फ्यूज हुए ओरी, वायरल रील ने जीता फैंस का दिल

Dilip Kumar Death Anniversary: पेशावर का यूसुफ खान कैसे बना बॉलीवुड का 'ट्रेजेडी किंग'?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख