Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijay Deverakonda's health deteriorated

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (12:33 IST)
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा को लेकर शॉकिंग खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विजय की तबीयत खराब हो गई है, ‍जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ह डेंगू से जूझ रहे हैं। अस्पताल में विजय के साथ उनका पूरा परिवार मौजूद है। 
 
विजय देवरकोंडा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना का रहे हैं। वहीं अस्पताल में डॉक्टर्स भी उनकी खूब देखरेख कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
 
webdunia
विजय देवरकोंडा बीते कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग मूवी 'किंगडम' के प्रमोशनल इवेंट में नजर नहीं आ रहे थे। अब पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।
 
विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके 'डॉन 3' में भी नजर आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' में विजय एक्टर विक्रांत मैसी को रिप्लेस कर सकते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस