गैंगस्टर विकास दुबे पर फिल्म!

Webdunia
शुक्रवार, 10 जुलाई 2020 (12:38 IST)
बॉलीवुड वाले ताजे विषय की हमेशा तलाश में रहते हैं और जैसे ही कुछ घटता है फौरन फिल्म बनाने की घोषणा कर देते हैं। वैसे भी इन दिनों लोग काल्पनिक की बजाय रियल लाइफ इंसीडेंट पर बनने वाली फिल्म में ज्यादा रूचि लेते हैं। 
 
पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर विकास दुबे लगातार चर्चाओं में है। विकास और उसके आदमियों के कारण आठ पुलिस वालों की जान गई। 
 
इसके बाद विकास भाग निकला। पुलिस उसके पीछे थी। अचानक वह उज्जैन में पकड़ा गया। 
 
उत्तर प्रदेश पुलिस सीधे मध्य प्रदेश स्थित उज्जैन पहुंची और वहां से उसे पकड़ कर कानपुर ले जाने के लिए रवान हुई। 
 
कानपुर से कुछ दूरी पर नाटकीय घटनाक्रम घटित हुआ। पुलिस के अनुसार जीप पलटी। विकास भाग निकला। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा नहीं माना। 
 
विकास ने फायरिंग की। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और विकास मारा गया। 
 
खबर है कि बॉलीवुड के एक निर्माता को इस घटना में फिल्म बनाने का पर्याप्त मसाला नजर आया है। वह जल्दी ही फिल्म बनाने की घोषणा करने वाला है। 
 
इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से विकास गैंगस्टर बना और बाद में पुलिस के हाथों मारा गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रिलीज के चंद दिनों पहले पोस्टपोन होगी फुले, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सैफ अली खान केस में पुलिस ने दायर की 1000 पेज की चार्जशीट, आरोपी के खिलाफ कई अहम सबूत

ओडेला 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, बुरी शक्तियों से लड़ती दिखीं तमन्ना भाटिया

सनी लियोनी-डेनियल वेबर ने शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन

पर्दे पर ही नहीं असल जिंदगी में भी सुपरस्टार हैं प्रभास, मदद के लिए हमेशा रहते हैं आगे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख