Biodata Maker

'बिग बॉस' के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का खुलासा, बोले- गर्व से कहता हूं कि मैं बाइसेक्सुअल हूं

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (14:18 IST)
टीवी प्रोड्यूसर और बिग बॉस काटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब हाल ही में विकास ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया है कि वह बाइसेक्सुअल हैं।

 
विकास गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं चाहता हूं कि आज आप सभी लोग मेरे बारे में एक छोटी सी अहम बात जानें। मुझे इंसान से प्यार हो जाता है फिर चाहे उसका जेंडर कुछ भी हो। मेरे जैसे और भी हैं। मैं गर्व से कहता हूं कि मैं बाइसेक्शुअल हूं।'
 
उन्होंने लिखा, 'अब कोई ब्लैकमेल या बुलिंग नहीं होगी। अब और ब्लैकमेलिंग नहीं। प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान थैंक्यू कि तुम दोनों ने मुझे बाहर आने के लिए फोर्स किया।'
 
विकास गुप्ता के इस ट्वीट से यह लग रहा है कि प्रियांक शर्मा और पार्थ समथान ने उन्हें उनकी बाइसेक्शुअलिटी के लिए ब्लैकमेल किया हो। विकास गुप्ता के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स उनकी तारीफ कर रहे हैं और सपॉर्ट में आ गए। 
 
इसके अलावा विकास गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कैसे काफी सालों से इमोशनल टॉर्चर और बेइज्जती झेलते हुए सब बर्दाश्त कर रहे थे। विकास गुप्ता ने यह भी बताया कि उनके परिवार ने भी उन्हें छोड़ दिया और रिश्ता तोड़ लिया। लेकिन इसके बावजूद वह अपने परिवार को शर्मिंदा नहीं होने देंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की एक्टिंग के कायल हुए अनुपम खेर, तारीफ में कही यह बात

'चुंबक' के सेट पर संदीपा धर को मिली नीना गुप्ता से खास सलाह, बना करियर का टर्निंग पॉइंट

पवन सिंह के भजन 'मईया के आरती' का भक्तों में जबरदस्त क्रेज, यूट्यूबर पर पार किए 127 मिलियन व्यूज

लिट्टी-चोखा का वो जादुई स्वाद, जिसने मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी बना दिया दीवाना

ध्वनि भानुशाली की सक्सेस स्टोरी: वास्ते से लेकर बॉलीवुड डेब्यू तक का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख