Hanuman Chalisa

वेब पर कहानियां सुनाएंगे विक्रम भट्ट

Webdunia
बॉलीवुड फिल्मकार विक्रम भट्ट वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर कहानियां सुनाने जा रहे हैं।  विक्रम भट्ट का कहना है कि निर्देशक कई बार वो कहानी नहीं सुना पाते, जो वे सुनाना चाहते हैं, क्योंकि उन पर आर्थिक दबाव और निर्माताओं या कलाकारों का दबाव होता है इसलिए उन्हें वेब एक अच्छी जगह लगती है।
विक्रम भट्ट अब सोनी एलआईवी के लिए 'वन्स अपॉन ए टाइम विथ विक्रम भट्ट' लेकर आ रहे हैं जिसके 104 एपिसोड का वे निर्माण करेंगे और हर एपिसोड में एक छोटी कहानी होगी। इसे वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा।
 
विक्रम भट्ट ने कहा कि हम फिल्मकार इसलिए बनते हैं ताकि हम अपनी कहानियां सुना सकें। दुर्भाग्य से हम अर्थव्यवस्था के कारण फंस गए हैं। हम केवल ऐसी फिल्म बना सकते हैं जिसे कोई स्टार करना चाहता है जिसका कोई निर्माता निर्माण करना चाहता है। इसकी नतीजा यह होता है कि हम ऐसी कहानियां नहीं लिख पाते, जो हम करना चाहते हैं।
 
विक्रम ने कहा कि आजकल हर कोई कह रहा है कि फिल्म बनाना काफी महंगा होता जा रहा है। मैं ऐसे ट्वीट और बातें पढ़ता रहता हूं कि उद्योग को फिल्म बनाने के लिए काफी अधिक धन की जरूरत होती है इसलिए इस समय मैं सामने आकर कहता हूं कि 'चलो, वेब की तरफ चलें'। (वार्ता) 

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पलक तिवारी ने फ्लोरल ड्रेस में दिखाया कातिलाना अंदाज, तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

'मां बहन' बनी माधुरी दीक्षित के अभिनय का नया अध्याय, हर फ्रेम में छाईं एक्ट्रेस

भठकंडी गांव में हुई डॉ. प्रभात की वापसी, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा 'ग्राम चिकित्सालय' का प्रीमियर

संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी के घर गूंजी किलकारियां, जुड़वां बच्चों की मां बनीं एक्ट्रेस

RBI गवर्नर बनने के लिए मनोज बाजपेयी ने की खास तैयारी, बोले- डेफिसिट बैलेंस समझे बिना नहीं कर सकता था रोल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख