Dharma Sangrah

अनुष्का शर्मा से पहली मुलाकात के वक्त ऐसी हो गई थी विराट कोहली की हालत

WD Entertainment Desk
बुधवार, 11 दिसंबर 2024 (10:47 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 दिसंबर को अपनी शादी की सातवी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में अपने परिवार और खास दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। अनुष्का और विराट की लव स्टोरी हमेशा चर्चा का विषय रही है।
 
विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। अनुष्का के साथ स्क्रीन शेयर करते वक्त विराट काफी घबराए हुए थे। विराट ने बताया था कि, मुझे याद है जब मेरे मैनेजर ने मुझे शैम्पू के ब्रांड के बारे में बताया। 
 
विराट ने बताया था, विज्ञापन करने के लिए मैं काफी उत्साहित था, लेकिन जब मैंने बंटी से पूछा के मेरे साथ कौन है तो उन्होंने अनुष्का शर्मा का नाम लिया। ये बात सुनकर वह हैरान रह गए और कहने लगे कि तुम मुझसे मजाक कर रहे हो क्या? 
 
उन्होंने कहा नहीं मैं सच कह रहा हूं। इसके बाद मैं सोचने लगा कि एक फ्रेम में मैं पेशेवर कलाकार के साथ कैसे एक्टिंग कर कर सकता हूं। मैं बिल्कुल पागल दिखूंगा, मैं समझ नहीं पा रहा था कि क्या करूं, लेकिन मेरे मैनेजर ने मुझे सांत्वना दी।
 
विराट जब पहली बार अनुष्का से मिले तो इतने नर्वस हो गए कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या बोले। वो सेट पर खड़े थे, अनुष्का लंबी थीं, उपर से वो हील्स पहने हुए सेट पर आई थीं। वो उनसे बहुत लंबी लग रही थीं। विराट नर्वस तो थे ही, उन्होंने सोचा कि कुछ फनी करते हैं और अनुष्का से बोले, क्या आपको इससे ऊंची हील नहीं मिली। अनुष्का ने विराट की इस बात पर हंसने के बजाय कहा, एक्सक्यूज़ मी।
 
इसके बाद विराट कुछ समय के लिए बहुत अजीब महसूस करने लगे थे। हालांकि उन्होंने अनुष्का को बता दिया कि वो मज़ाक कर रहे थे। वो शूट 3 दिनों तक चला था। धीरे–धीरे दोनों को यह एहसास हुआ कि अलग-अलग करियर बैकग्राउंड होने के बावजूद भी दोनों में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों ही मिडिल क्लास फैमिली से आते थे। दोनों ने एक ही साल यानी 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। और भी बहुत सी बातें थी जो दोनों के बीच कॉमन थीं।
 
बता दें कि विराट और अनुष्का 11 जनवरी 2022 को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। इस साल फरवरी में कपल एक बेटे के पेरेंट्स भी बने हैं। उनके बेटे का नाम अकाय है। शादी के बाद से ही अनुष्का ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘वध 2’ की रिलीज से पहले संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने मुंबई में म्यूज़िकल शाम को बनाया यादगार

रवि दुबे-सरगुन मेहता की शादी को 12 साल पूरे, देखिए कपल की सबसे प्यारी और दिल छू लेने वाली तस्वीरों की झलक

संदीपा धर ने अपनी अगली सीरीज के सेट से शेयर किया बीटीएस क्लिप, लिखा- पहला कदम…

बिकिनी तस्वीरों से अनन्या पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

यूएस में सपनों का आशियाना छोड़ भारत क्यों लौटी माधुरी दीक्षित? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख