विकिपीडिया ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया काल्पनिक कहानी, भड़के विवेक अग्निहोत्री

Webdunia
सोमवार, 2 मई 2022 (16:35 IST)
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। कश्मीरी पं‍डितों के दर्द को दिखाती इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। हालांकि फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ। इस फिल्म पर मुस्लिम विरोधी होने से लेकर गलत तथ्यों को पेश करने तक के आरोप लगे।

 
वहीं अब विकिपीडिया ने फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद विवेक अग्निहोत्री भड़क गए हैं। दरअसल, विकीपीडिया ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की कहानी को काल्पनिक बताया है। जिसपर विवेक अग्निहोत्री ने विकिपिडिया को खरी खोटी सुना दी। 
 
विकीपीडिया ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लिखा, द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्रा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की एक काल्पनिक कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के अंदर 1990 के शुरू में हुए विस्थापन को सामूहिक नरसंहार दिखाया है, जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत है और षडयंत्र पर बनी थिएरीज पर आधारित है। 
 
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के विकिपीडिया पेज के स्क्रीनशॉट को विकिपीडिया को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय विकिपीडिया आप इस्लामोफोबिया… प्रोपेगेंडा… संघी… बिगोट… आदि जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को विफल कर रहे हैं। जल्दी करें, और एडिट करें।
 
‍बता दें कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार नजर आए। इस फिल्म को काफी सराहना मिली है। अब विवेक अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स' बनाने की तैयारी में हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख