बिना वीजा दुबई पहुंचे विवेक ओबेरॉय, वीडियो शेयर कर बताया पूरा किस्सा

Webdunia
शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (15:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय हाल ही में अपने निजी काम से दुबई पहुंचे। लेकिन दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचते ही विवेक को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, विवेक काम के सिलसिले में वहां गए थे लेकिन अपना वीजा वो भारत में ही भूल गए। हालांकि एयरपोर्ट के कुछ अधिकारियों ने उन्हें इसमें मदद की।

 
विवेक ओबेरॉय ने एक वीडियो शेयर कर अपने साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। वीडियो में विवेक कहते हैं, मैं दुबई अपने कुछ काम के लिए आया हूं। यहां मेरे साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद मुझे लगा कि इसे आपके साथ साझा करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा, जब मैं दुबई पहुंचा तो मुझे महसूस हुआ कि मैं अपना वीजा लाना भूल गया हूं। मेरे पास फोन में भी इसकी डिजिटल कॉपी नहीं है। मैंने यह बड़ी गड़बड़ी कर दी। यह थोड़ा अजीब है क्योंकि आप यहां पहुंचने पर वीजा खरीद सकते हैं। अगर आपके पास पहले से ही वीजा है तो सिस्टम आपके वीजा एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर देता है। यह परेशानी थी।

चुनिए 2020 का चर्चित अभिनेता, अभिनेत्री, बेस्ट मूवी और वेबसीरिज
 
मैं बस दुबई के लोगों को धन्यवाद कहना चाहता हूं। आमतौर पर धारणा है कि दुबई के लोग बहुत कठोर होते हैं लेकिन यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। इमीग्रेशन कंट्रोल, पासपोर्ट अधिकारी मेरे पास आए और उन्होंने मेरे साथ बहुत अच्छा बर्ताव किया। सबकुछ सुलझा लिया और मुझे इस समस्या से बाहर निकाला।‘
 
विवेक आगे कहते हैं, विशेष रूप से मरहबा सेवा, जहां एक महिला अधिकारी रोशेल ने मेरी बहुत मदद की। जो मुझे एयरपोर्ट के सभी विभागों में ले गईं और मेरी समस्या सुलझाई। यह मुझे बहुत अच्छा लगा। बस उन सभी अधिकारियों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मेरी इतनी मदद की। दुबई एयरपोर्ट का शुक्रिया अदा करता हूं। उम्मीद है अब मैं यहां अपनी यात्रा आराम से कर सकता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

रोजाना 4 बजे क्यों उठ जाती हैं तमन्ना भाटिया? जान कर रह जाएंगे हैरान

योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने का आदेश, बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी, तलाक की अफवाहों के बीच किया बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा

Bigg Boss 19 में कुनिका का गुस्सा फूटा, इस कंटेंस्टंट को सबके सामने कह दिया शट अप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख