वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' का ट्रेलर रिलीज, नसीरुद्दीन शाह का पूरा परिवार आएगा नजर

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (12:15 IST)
Charlie Chopra and the Mystery of Solang Valley: सोनी लिव पर जल्द ही विशाल भारद्वाज की नई वेब सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैलीऐ आने वाली है। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह और उनका परिवार नजर आने वाला है। यह सीरीज मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरी हुई है, जो ब्रिटिश लेखिका अगाथा क्रिस्टी के एक उपन्यास पर आधारित हैं।
 
ट्रेलर में दिखाया गया है कि जिम्मी यानी विवान शाह अपने अंकल के घर जो बर्फ की वादियों से ढका हुआ है, वहां पहुंचता है। इसके बाद दोनों मिलकर शतरंज खेलते हुए नजर आते हैं। कुछ देर में अंकल का मर्डर हो जाता है और नाम जिम्मी पर आ जाता है। इस मर्डर-मिस्ट्री को जासूस बनी वामिका गब्बी सुलझाती हुई नजर आती हैं। 
 
इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है 'एक अमीर आदमी मरा, संदिग्धों से भरा शहर, झूठ से भरी कहानियां और एक निर्दोष दोषी।​ चार्ली रहस्य से कैसे पार पाएगा, जब हर चेहरे पर एक राज छिपा हुआ है। 
 
यह वेब सीरीज सोनी लिव पर 27 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, उनके बेटे विवान शाह, दूसरे बेटे इमाद शाह, रत्ना पाठक शाह, लारा दत्ता, नीना गुप्ता जैसे कई स्टार नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शबाना आजमी

स्टूडियो ग्रीन की कंगुवा का दूसरा सिंगल इस दिन होगा रिलीज

सनी देओल की बेस्ट 5 मूवीज़ जिनके चर्चे वर्षों बाद आज भी होते हैं

सनी देओल के बर्थडे पर SDGM के टाइटल से उठा पर्दा, फिल्म से एक्टर का धमाकेदार लुक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख