Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर सवाल पूछती थीं मंदिरा बेदी, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार

Advertiesment
mandira bedi birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी 15 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मंदिरा बेदी मनोरंजन जगत में काफी समय से सक्रिय हैं। दूरदर्शन के शो 'शांति' से पहचान बनाने वाली मंदिरा के नाम देश की पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर होने का खिताब हैं। मंदिरा बेदी स्पोर्ट्स एंकरिंग के लिए मशहूर रही हैं।
 
उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी और कमेंट्री दोनों की है। मंदिरा बेदी ने 2003 व 2007 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी।
 
webdunia
बीते दिनों मंदिरा बेदी ने एक ऐसा खुलासा किया था जिसने क्रिकेट जगत को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया था। एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स पर खराब बर्ताव करने का आरोप लगाया था। 
 
मंदिरा ने बताया था कि कैसे जब वे क्रिकेट टुर्नामेंट्स होस्ट करती थीं तो उन्हें क्रिकेटर्स पसंद नहीं करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान मंदिरा बेदी ने कहा था, जब मैं होस्ट की भूमिका में आई तो मुझे अधिकतर लोगों ने पसंद नहीं किया। ना तो जो लोग पैनल में बैठते थे उन्होंने और ना ही क्रिकेटर्स ने मुझे सपोर्ट किया। 
 
webdunia
एक्ट्रेस ने कहा था साड़ी पहन कर क्रिकेट के बारे में बात करना शायद किसी के लिए उस दौर में हजम कर पाना मुश्किल था। कोई भी उनकी मदद तक नहीं करता था। जब वह क्रिकेटर्स से सवाल पूछती थीं तो लोगों को लगता था कि वे बिना सवाल का मतलब जाने ही उसे पूछ रही हैं। 
 
मंदिरा ने कहा था, लोगों की धारणा ही ऐसी थी। मुझे बहुत से क्रिकेटर्स घूरा करते थे। ऐसा सोचते थे जैसे वह क्या पूछ रही है। खिलाड़ी जो भी जवाब देते वह मेरे सवाल से जुड़ा हुआ ही नहीं होता था। यह अनुभव मेरे लिए काफी डरावना था। मेरा आत्मविश्वास डगमगा चुका था। लेकिन, ब्रॉडकास्टर्स ने मुझे हिम्मत बंधाई और कहा कि आपको 150-200 महिलाओं में से चुना गया है। आप बेस्ट हैं। खुद पर भरोसा रखिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजीव सेन ने एक्स वाइफ चारू असोपा पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- मेरे दोस्त से करती थीं पीठ पीछे बात...