Hanuman Chalisa

शूटिंग के तीसरे दिन ही 'बाजीराव मस्तानी' छोड़ना चाहती थीं प्रियंका चोपड़ा

Webdunia
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (16:23 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में कई जबरदस्त रोल निभाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग बीच में ही छोड़ना चाहती थीं। वह फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही टूट गई थीं। 

 
इस फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने इस किस्से को शेयर किया था। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का रोल निभाया था। फिल्म कंपेनिशन को दिए एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा था, बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली की यूनिक स्टाइल से प्रियंका वाकिफ नहीं थीं।

ALSO READ: आर्यन खान को इसलिए नहीं मिली जमानत, जानिए NCB के वकील ने अपनी दलील में क्या कहा...
 
रणवीर ने कहा, पहली बार मैंने प्रियंका को इस तरह से फिल्म छोड़ते देखा। उन्हें समझ नहीं आ रहा था क्या हो रहा है। वह ऐसी थी जैसे 'क्या चल रहा है?' क्या यह सच में है?' क्या मैं ट्विलाइट जोन में हूं? क्या यह सच में हो रहा है? रात के 9 बजे तक हमने एक भी शॉट नहीं लिया है क्या चल रहा है। दरअसल, प्रियंका भंसाली संग काम करने को लेकर तैयार नहीं थी।
 
रणवीर सिंह के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा फिल्म की शूटिंग के तीसरे दिन ही सेट छोड़कर जा रही थीं। वे क्विट करना चाह रही थीं। वे घर जाना चाह रही थीं। लेकिन बाद में प्रियंका ने फिल्म में काम किया और अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।
 
बता दें कि, बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण, प्रियंका और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। प्रियंका चोपड़ा इससे पहले संजय लीला भंसाली की गोलियों की रासलीला राम लीला में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक डांस नंबर किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

25 साल की शेफाली शाह ने निभाया था छह साल छोटे अक्षय कुमार की मां का किरदार, बोलीं- फिल्म को दोबारा देखा तो शर्म से मर जाऊंगी...

रोनित रॉय ने परिवार के लिए सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, बोले- प्लीज मुझे कभी मत भूलना...

15 साल की उम्र में जेल गए थे साजिद खान, मीटू मूवमेंट में नाम आने के बाद ऐसी हो गई थी हालत

रणवीर सिंह की धुरंधर में क्लासिक कव्वाली 'ना तो कारवां की तलाश है' की वापसी

सनातन की रक्षा करने आए नंदमुरी बालकृष्ण, अखंडा 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख