Festival Posters

जब धोनी के किरदार में खुद को देख चीयर करने लगे सुशांत सिंह राजपूत, वायरल हो रहा वीडियो

Webdunia
बुधवार, 24 जून 2020 (16:22 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्मकी बहस छिड़ गई है। वहीं दूसरी और लोगों के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। लोग लगातार उनके पुराने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

 
अब सुशांत का एक और पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत पेन और कॉपी लेकर बैठे हुए है और उनके सामने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म चल रही है। वीडियो में सुशांत फिल्म के हर एक सीन को बहुत ध्यान से देखते हुए नजर आ रहे हैं और बीच में कुछ नोट भी कर रहे हैं।
 
इसके कुछ देर बाद सुशांत कैमरे की तरफ देखते हैं और फिल्म को देखकर बढिया का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद फिल्म में धोनी को चीयर करता देख वो खुद को भी चीयर करने लगते हैं।
 
सुशांत सिंह रापजूत का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में सुशांत ने भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी का रोल प्ले किया था। फिल्म के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी।
 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सुशांत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। उन्होंने फिल्म 'काई पो छे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

120 बहादुर रिव्यू: क्या ये फिल्म उन 120 हीरो के शौर्य के साथ न्याय कर पाई?

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख