जब विद्या बालन ने विजय शाह संग डिनर करने से कर दिया था इंकार, तत्कालीन मंत्री ने रुकवा दी थी फिल्म की शूटिंग!

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 15 मई 2025 (13:03 IST)
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह 'ऑपरेशन सिंदूर' की ब्रीफिंग करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी करके विवादों में घिरों हुए हैं। पूरे देश में विजय शाह का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 
 
यह पहली बार नहीं है जब विजय शाह विवादों में घिरे हो। हरसूद विधानसभा सीट से विधायक और राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय शाह बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म की शूटिंग भी सिर्फ इ‍सलिए रूकवा चुके हैं क्योंकि उन्होंने साथ में डिनर करने से इंकार कर दिया था। 
 
दरअसल, विद्या बालन अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग एमपी के जंगलों में कर रही थीं। उस समय विजय शाह वन मंत्री थे।  यह साल 2020 का मामला है। विजय शाह ने एक्ट्रेस विद्या बालन को उनके साथ डिनर करने का ऑफर दिया था। इस डिनर में जाने से एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया था। 
 
इसके बाद बालाघाट के जिला वन अधिकारी ने प्रोडक्शन टीम की गाड़ियों को जंगल में जान से रोक दिया था। उन्हें केवल दो गाड़ियां जाने की अनुमति दी थी। बताया जाता है कि ये सब विजय शाह के कहने पर किया गया था। जंगल में एंट्री से बैन होने पर फिल्म क्रू को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
 
हालांकि विजय शाह ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। उन्होंने कहा था कि वे फिल्म शूटिंग स्थल पर उन लोगों के बुलाने पर गए थे। उन्होंने खुद ही विद्या बालन के डिनर और लंच के निमंत्रण को अस्वीकार किया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

देसी एक्शन, दमदार इमोशंस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट, अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर हुआ रिलीज

माया भाई से काल तक, निगेटिव किरदार निभाकर विवेक ओबेरॉय ने बनाई खास पहचान

विलेन का किरदार निभाकर शक्ति कपूर ने बनाई जबरदस्त पहचान, 600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

लीड एक्ट्रेस से बैकग्राउंड एक्टर बनीं प्रिया प्रकाश वारियर, परम सुंदरी में नेशनल क्रश को देख शॉक्ड हुए फैंस

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख