Festival Posters

जानिए कौन है वह ड्राइवर जिसे रजनीकांत ने समर्पित किया 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (18:29 IST)
67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। रजनीकांत को भारतीय सिनेमा जगत में अतुलनीय योगदान देने के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 
12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू में जन्मे रजनीकांत का आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डंका बजता है। अपने करोड़ों फैंस के बीच रजनी 'थलाइवा' नाम से मशहूर हैं। रजनीकांत मनोरंजन जगत में कदम रखने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर थे। 
 
जिस बस में रजनीकांत कंडक्टर थे उस बस के ड्राइवर राज बहादुर से रजनीकांत की आज भी दोस्ती है। दोनों की दोस्ती को 50 साल हो गए हैं लेकिन रजनीकांत उन्हें नहीं भूले। इतना ही नहीं रजनीकांत ने अपना अवॉर्ड भी इस दोस्त को समर्पित किया है।
 
रजनीकांत ने बताया कि उनके दोस्त राज बहादुर ही थे जिन्होंने उनके अभिनय की क्षमता को पहचाना और उन्हें फिल्मों में जाने के लिए प्रेरित किया। उस वक्त रजनीकांत बस कंडक्टर और उनके दोस्त बस ड्राइवर थे। रजनीकांत ने बताया कि वो अपने इस दोस्त की बदौलत ही फिल्मों में आ पाए।
 
स्टार बनने के बाद भी रजनीकांत अपने दोस्त को भूले नहीं और कहा कि उन्होंने ही रजनीकांत को रजनीकांत बनाया और तमिल बोलनी भी सिखाई थी। 
 
इतना ही नहीं एक्टिंग स्कूल में खर्च चलाने के लिए राज बाहदुर रजनीकांत को अपनी आधी सेलरी यानी 200 रुपए भी भेज दिया करते थे। राज बहादुर के घर में रजनीकांत के लिए एक कमरा खास तौर पर रिजर्व है। वह हमेशा उनसे मिलने जाते रहते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इंडियन आइडल 16 : विशाल ददलानी ने साझा की प्रेरक कहानी, बताया किस से मिली उन्हें म्यूजिक के लिए प्रेरणा

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, गुरमीत चौधरी-आरुषि निशांक रचेंगे शाही प्रेम की जादुई कहानी

दिलबर की आंखों का' गाने में नोरा फतेही ने लगाई स्क्रीन पर आग, थाम्मा के पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, ट्रेडिशन लुक से जीत लिया फैंस का दिल

रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के घर की बहू बनीं सारा खान, 4 साल छोटे कृष पाठक संग की कोर्ट मैरिज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख