Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आशा भोसले ने क्यों नहीं की ऋषि कपूर की फैमिली से अब तक बात?

हमें फॉलो करें आशा भोसले ने क्यों नहीं की ऋषि कपूर की फैमिली से अब तक बात?
, मंगलवार, 5 मई 2020 (15:41 IST)
ऋषि कपूर के पिता राज कपूर का लता मंगेशकर और आशा भोसले से नजदीकी रिश्ता था। मंगेशकर बहनें कपूर परिवार के हर सदस्य के करीब थीं। 
 
राज कपूर के नहीं रहने के बाद भी कपूर परिवार के साथ आशा और लता के संबंध बने रहे। हाल ही में ऋषि ने एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें 3 माह के ऋषि को लता ने गोद में लिया हुआ है। 
 
आशा के पति आरडी बर्मन से ऋषि की अच्छी दोस्ती थी। राहुल देव बर्मन ने ऋषि की कई फिल्मों में संगीत दिया है। कई हिट गीत ऋषि के लिए बनाए। 

webdunia

 
अक्सर ऋषि शाम बिताने के लिए राहुल देव बर्मन के घर पहुंच जाते थे। खाने-पिलाने और संगीत का दौर चलता था। आशा भोसले अच्‍छी गायिका होने के साथ-साथ बेहतरीन कुक भी हैं। वे स्वादिष्ट व्यंजन बना कर सभी को खिलाती थी। 
 
संगीत और बढ़िया भोजन के कारण महफिल में चार चांद लग जाते थे। आरडी के नहीं रहने के बाद भी आशा ने कई बार ऋषि को अपने घर भोजन के लिए बुलाया। ट्विटर पर इसको लेकर दोनों में बातें भी होती रहती थी। 
 
ऋषि के जाने की खबर जैसे ही आशा ने सुनी यह उनके लिए सदमे जैसा था। उनका कहना है‍ कि ऋषि के नहीं रहने का उन्हें वैसा ही दु:ख हो रहा है जैसे उनकी संतान नहीं रही हो।
 
ऋषि को आशा ने न केवल बेहतरीन एक्टर बल्कि उम्दा इंसान भी बताया। ऋषि के अंतिम संस्कार में लॉकडाउन के चलते चुनिंदा लोग ही शामिल हो पाए थे। 
 
आशा का कहना है कि अब तक उनकी ऋषि के परिवार से बात नहीं हुई है। उनके मुताबिक अभी यह सही समय नहीं है। वे खुद को भी संभालेगी और उसके बाद ही ऋषि के परिवार से बात करेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शराब के लिए लाइन में खड़ी लड़कियों पर रामगोपाल वर्मा ने किया कमेंट, सोना महापात्रा ने लगाई जमकर क्लास