इस महिला क्रिकेटर के बचपन के क्रश हैं रितिक रोशन, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (15:46 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन की फैन फॉलोइंग करोडों में है। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस रितिक को अपना क्रश बता चुकी हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गय है। हाल ही में टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने भी बताया है कि रितिक रोशन उनके बचपन के क्रश हैं।

 
कोरोना वायरस के कारण संपूर्ण भारत में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिस कारण सभी के साथ भी बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स भी अपने घरों पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान कई आपस में वीडियो चैट पर कर रहे हैं, तो कई ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रहे हैं। स्मृति मंधाना ने भी ट्विटर पर कई सवालों के जवाब बड़े बेबाकी से दिए। 
 
एक चैट के दौरान एक यूजर्स ने स्मृति से उनके क्रश के बरे में पूछा। स्मृति ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि बचपन से ही ‍रितिक उनके क्रश रहे हैं।
 
वहीं एक यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या क्या हम आपको बतौर हीरोइन बॉलीवुड मूवी देखेंगे, क्योंकि आप बड़ी सुंदर हो और हीरोइन बन सकती हो। स्मृति मंधाना ने इस सवाल के जवाब में कहा कि अगर वो मूवी में हीरोइन बनती है तो शायद सिनेमा हॉल में कोई नहीं आएगा, इसलिए मै हीरोइन बनने की उम्मीद नहीं कर सकती। 
 
बता दे कि कुछ समय पहले एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी कहा था कि उन्हें रितिक काफी हॉट लगते हैं। कृति से पहले कियारा आडवाणी, सोनाक्षी सिन्हा, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही, तारा सुतारिया और मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस भी रितिक के बारे में काफी पॉजिटिव राय रख चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 25 साल पूरे, एकता कपूर ने मनाया जश्न

पति पराग त्यागी संग 17 जुलाई को यह बड़ा काम करने वाली थीं शेफाली जरीवाला, निर्देशक ने किया खुलासा

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर पर क्या भारी पड़े यश, रावण के अवतार में लूटी लाइमलाइट

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख