Festival Posters

बॉलीवुड वर्कर्स की मदद के लिए आगे आया यशराज फिल्म्स, 30 हजार लोगों को लगवाएगा कोरोना वैक्सीन

Webdunia
बुधवार, 5 मई 2021 (18:22 IST)
कोरोनावायरस के कारण मनोरंजन जगत पर एक बार फिर ताला पड़ गया है। इस वजह से कई लोगों को आर्थिक तंगी झेलना पड़ रही है। हालांकि, लोगों की मदद के लिए देश की कई हस्तियां आगे आ रही हैं। अब मशहूर प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने भी बॉलीवुड में काम करने वाले 30,000 मजदूरों का टीकाकरण करवाने का फैसला किया है।

 
कोरोना महामारी ने फिल्म इंडस्ट्री पर भी बुरा असर डाला है। मुंबई में लॉकडाउन लगने के बाद से यहां शूटिंग बंद है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी फिल्म सिटी में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, तकनीशियनों और जूनियर आर्टिस्ट को रही है।
 
यशराज फिल्म्स इनके टीकाकरण के लिए आगे आया है। वह कुल 30,000 सिने कर्मचारियों को मुफ्त में टीका लगवाएगा। इसके लिए यशराज फिल्म्स ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है। यशराज फिल्म्स की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वैक्सीनेशन ना सिर्फ कोरोना से लड़ने में मदद करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी ठीक करेगा।
 
पत्र में मुख्यमंत्री से 30,000 कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के अनुमोदन की मांग की गई है। इसमें लिखा है कि फिल्म इंडस्ट्री ठहराव के दौर से गुजर रही है। इसे जल्द से जल्द दोबारा शुरू करने की सख्त जरूरत है ताकि हजारों कामगार रोजाना अपनी जीविका चला पाएं।
 
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (FWICE) ने भी इसी विषय में उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है और इंडस्ट्री के 30,000 कामगारों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था करने की बात कही है। FWICE ने लिखा कि यशराज फिल्म्स आगे आया है, जो वैक्सीन से लेकर संबंधित खर्च भी उठाएगा। FWICE इस काम में हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

शाहरुख खान कैसे 60 साल के होने के बावजूद दिखते हैं जवान, जानें उनकी फिटनेस का राज

शाहरुख के फोन का सीक्रेट आउट: 17 मोबाइल नंबर, फिर भी कॉल नहीं उठाते किंग खान

ऐश्वर्या राय को मायके में बुलाते हैं इस क्यूट नाम से

ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी: सलमान-विवेक को पीछे छोड़ अभिषेक ने जीता दिल, जानिए पूरी कहानी

120 बहादुर में स्पर्श वालिया और अतुल सिंह ने दिखाया असली जज़्बा, निभाए सबेदार राम चंदर यादव और हवलदार निहाल सिंह के किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख