Festival Posters

सलमान खान के लुंगी पहनकर डांस करने पर मचा बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने बताया साउथ इंडियन कल्चर का अपमान

WD Entertainment Desk
रविवार, 9 अप्रैल 2023 (16:39 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के कई धमाकेदार गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही फिल्म का गाना 'येंतम्मा' रिलीज हुआ है। इस गाने में सलमान खान लुंगी पहनकर डांस करते दिख रहे हैं। गाने में सलमान खान के साथ साउथ सुपरस्टार राम चरण और वेंकटेश भी नजर आ रहे हैं। 

 
रिलीज के बाद से ही 'येंतम्मा' गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैस इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन साउथ के दर्शकों ने इस गाने पर आपत्ति जताई है। साउथ फैंस सलमान के लुंगी पहनकर डांस करने से नाराज हो गए हैं। लोगों का कहना है कि गाने में साउथ इंडियन कल्चर का अपमान किया गया है।
 
गाने में सलमान खान और बाकी मेल कलाकार साउथ के त्योहारों की पारंपरिक पोशाक वेस्ती (धोती) पहने दिख रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण श्रीरामाकृष्णन ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह हमारे साउथ इंडियन कल्चर का बहुत अपमान करने जैसा है। यह लुंगी नहीं है, यह धोती है। यह एक क्लासिकल आउटफिट है जिसे बहुत ही घटिया ढंग से दिखाया गया है। 
 
वहीं तमिल फिल्म क्रिटिक प्रशांत राणागस्वामी ने भी सलमान के डांस वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ये किस प्रकार का स्टेप है? ये लोग वेस्ती को लुंगी बता रहे हैं और घटिया डांस कर रहे हैं। बिलकुल बकवास।
 
बता दें कि सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गोविंदा ने क्यों दी थी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी को धर्मेन्द्र की फोटो?

धर्मेंद्र के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत, धर्मेंद्र के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

धर्मेंद्र के जवानी के अनदेखे फोटो: क्यों 70 के दशक में उन्हें कहा गया था Most Handsome Man

धर्मेन्द्र के बारे में 50 ऐसी बातें जान कर रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख