Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन कपूर की 'पानीपत' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी जीनत अमान, निभाएंगी यह किरदार

हमें फॉलो करें अर्जुन कपूर की 'पानीपत' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी जीनत अमान, निभाएंगी यह किरदार
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर पीरियड ड्रामा फिल्म 'पानीपत' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर और संजय दत्त किसी फिल्म में एकसाथ दिखेंगे। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।
 
अब खबर है कि इस फिल्म से गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम सकीना बेगम होगा, जिन्होंने पानीपत की लड़ाई में सदाशिव राव भाऊ से मदद मांगी थी। खबर के अनुसार जीनत अमान अगले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

पानीपत फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर जीनत अमान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में जीनत अमान का कैमियो रोल होगा। बतौर होशियारगंज की रानी उनका किरदार बेहद शक्तिशाली है। फिल्म में उनका लुक भी बेहद खास होगा।
 
webdunia
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में अर्जुन कपूर का रोल बेहद खास होगा। वह एक मराठा योद्धा की भूमिका निभाएंगे। अर्जुन कपूर अपने करियर में पहली बार ऐसा रोल करने जा रहे हैं। 
 
यह फिल्म मराठा और अफगानिस्तान के सुल्तान अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। पानीपत के युद्ध में 40 हजार मराठाओं का कत्ल हुआ था, चारों ओर खून ही खून था और हर तरफ खूनी मंजर था। पानीपत फिल्म की अधिकांश शूटिंग राजस्थान में हुई है। फिल्म के बड़े दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। यह फिल्म करीब 70 फीसदी तक शूट हो चुकी है। फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंटी और बिन्नी का यह जोक आपको खूब देर तक हंसाएगा : गरम मसाला