आंटी को अपमानजनक समझने वालों को जीनत अमान ने दिया जवाब, बोलीं- किसने कहा ये अपमानजनक शब्द

WD Entertainment Desk
शनिवार, 21 सितम्बर 2024 (17:29 IST)
Zeenat Aman : बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करके पुराने किस्से साझा करती हैं। इसके अलावा वह कई मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। इस बार जीनत ने 'आंटी' शब्द को लेकर अपने विचार रखे हैं।
 
जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन लोगों को जवाब दिया है जो आंटी शब्द को अपमानजनक समझते हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ एक लंबा कैप्शन लिखा है और खुद को आंटी बताया है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

इस तस्वीर में जीनत अमान काफी कूल नजर आ रही है। उनकी स्वेटशर्ट पर 'आंटी' लिखा हुआ है। साथ ही, उन्होंने सनग्लासेज भी लगाए हुए हैं। जीनत अमान ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन भी लिखा है।
 
जीनत अमान ने पोस्ट में लिखा- किस जीनियस ने तय किया कि 'आंटी' एक अपमानजनक शब्द है? यह निश्चित रूप से मैं नहीं थी। हम उन सर्वव्यापी बूढ़ी महिलाओं के बिना कहां होते जो हमारे जीवन को आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं। भारतीय आंटी हर जगह हैं, और उनका आपसे कोई संबंध होना भी ज़रूरी नहीं है। 
 
उन्होंने लिखा, मैं एक आंटी हूं और मुझे उसपर गर्व है। मेरे जीवन में मेरे पास मेरी स्टेपमदर शामिम आंटी थीं, जो मेरे लिए बड़ा सहारा थीं जब मेरे बच्चे छोटे थे। वो हमारे लिए खाना बनाती थीं, बच्चों को देखती थीं और हर रोज मेरा हालचाल पूछती थीं।  जब आप आंटी शब्द को सुनते हैं, तो आप एक चिड़चिड़ी सी महिला के बारे में सोच सकते हैं या फिर आप अपने जिंदगी में बड़ी उम्र की महिलाओं के बारे में सोच सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में होने जा रही नई दयाबेन की एंट्री, असित मोदी ने दिया जवाब

लुटा-पिटा है ये सिकंदर, मनोरंजन की जगह सिरदर्द | सिकंदर फिल्म समीक्षा

सलमान खान की सिकंदर ने रिलीज के साथ ही बनाया यह धांसू रिकॉर्ड!

कॉमेडी और रोमांस से भरी वेब सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन की हुई घोषणा

सलमान खान की सिकंदर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा पलक तिवारी की रोमियो एस3 का ट्रेलर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख