क्या सलमान खान के स्टारडम से डर कर पीछे हटेंगे अक्षय कुमार?

Webdunia
यह जानते हुए भी कि हर वर्ष ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' को 2020 की ईद पर रिलीज करने की घोषणा कर दी। सोचा यह होगा कि पहले से ही ईद पर कब्जा जमा लेंगे तो सलमान खान अपनी कोई भी फिल्म को ईद पर लेकर नहीं आएंगे। 
 
वैसे सूर्यवंशी को 2019 के आखिरी सप्ताह में रिलीज करने का प्लान था, लेकिन फिल्म की शूटिंग में देरी के कारण यह फिल्म 2020 तक खिसक गई और ईद पर रिलीज करने का आइडिया आ गया। 
 
अक्षय की फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है इस खबर से सलमान खान के माथे पर एक भी शिकन नहीं आई। उन्होंने बड़ा धमाका कर दिया। संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिला कर 'इंशाल्लाह' घोषित कर दी और ईद 2020 पर फिल्म को रिलीज करने की बात भी कह डाली। 
 
सलमान ने यूं रिएक्ट किया मानो उन्हें अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' से टक्कर लेने में कोई फर्क नहीं पड़ता। अक्षय और रोहित को यह बात समझ में आ गई है कि उन्होंने कुछ बड़ा ही पंगा ले लिया है। 
 
सुनने में आया है कि अक्षय और रोहित कदम पीछे खींचने जा रहे हैं। वे अपनी फिल्म सूर्यवंशी को सलमान की इंशाल्लाह के सामने रिलीज नहीं करना चाहते हैं। जल्दी ही फिल्म की नई रिलीज डेट सुनने को मिल सकती है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या होता अगर कटप्पा ने बाहुबली को नहीं मारा होता? भल्लादेव ने दिया मजेदार जवाब

किंगडम की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

अक्षय कुमार ने दिखाई दरियादिली, देशभर के 700 स्टंट वर्कर्स का कराया इंश्योरेंस

रणवीर सिंह-बॉबी देओल की को-स्टार बनीं श्रीलीला, मेगा प्रोजेक्ट में आएंगी नजर!

भूमि पेडनेकर नहीं करना चाहतीं किसी एक्टर को डेट, बताई थी यह वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख