अमिताभ बच्चन से 20 फुट दूर गोलीबारी

Webdunia
शुक्रवार, 22 मई 2015 (16:37 IST)
मुंबई। मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी में आज मेगास्टार अमिताभ बच्चन जहां शूटिंग कर रहे थे, उस स्थान के काफी करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलियां चलाईं, जिसमें एक सुरक्षा एजेंसी का मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हालांकि बच्चन ने ट्वीट किया कि ‘गिरोहों की गोलीबारी’ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि वह जहां शूटिंग कर रहे थे, वहां से सिर्फ 20 फुट की दूरी पर यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार मुंबई के लोकप्रिय शूटिंग स्थलों में से एक में हमलावरों ने दोपहर करीब दो बजे गोलीबारी की।

तनु वेड्स मनु की फिल्म समीक्षा पढ़ने के लिए क्लिक करें


उन्होंने बताया कि राजू शिंदे (45) को गोली लगी जो एक पेड़ के नीचे कुर्सी पर बैठे थे। शिंदे को नानावती अस्पताल ले जाया गया। दोनों हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। 
 
उन्होंने शिंदे पर गोलियां चलाईं। शिंदे एक सुरक्षा एजेंसी चलाते हैं। शिंदे शिवसेना की फिल्म इकाई ‘चित्रपट सेना’ के पदाधिकारी भी हैं।
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त फतेह सिंह पाटिल ने कहा कि शिंदे को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पेट में और एक दाहिने हाथ में लगी है।
 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद एक सुरक्षा गार्ड ने हमलावरों का पीछा किया और दोनों हमलावर आरे के जंगल में अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए।
 
पाटिल ने कहा, ‘हमने मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। हम तथ्यों का पता लगा रहे हैं।’ इस बीच बच्चन ने ट्वीट किया, ‘ओके..फिल्म सिटी में शूटिंग...जहां हम हैं, वहां से 20 फुट दूर ‘गैंगवार’.. एक की मौत.. हर जगह पुलिसकर्मी।’ (भाषा)
Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें