किसने गिराया शाहिद कपूर को स्कूटर से?

Webdunia
IFM
वैसे तो शाहिद कार में घूमना पसंद करते हैं, लेकिन ‘कमीने’ फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें स्कूटर पर बैठना पड़ा। शाहिद का अनुभव अच्छा नहीं रहा और उन्हें स्कूटर चला रहे व्यक्ति ने गिरा दिया।

यूनिट के लोगों से हँसी नहीं रूक रही थी। यह देखकर भी शाहिद को उस इंसान पर बिलकुल भी गुस्सा नहीं आया, जो स्कूटर चला रहा था। आखिर यह काम खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा कर रही थीं। प्रियंका के लिए शाहिद एक तो क्या दस बार स्कूटर से गिरने के लिए तैयार हो जाएँ।

यूनिट के एक सदस्य का कहना है कि सीन के मुताबिक प्रियंका को सिर्फ 15 मीटर स्कूटर चलाना था और शाहिद को पीछे बैठना था। यह बड़ा आसान शॉट लग रहा था, लेकिन फिल्माने में लंबा समय लगा।

जैसे ही निर्देशक ने एक्शन बोला, स्कूटर का एड करने वालीं प्रियंका ने स्कूटर चलाया। वे संतुलन नहीं बना सकी और स्कूटर के साथ-साथ शाहिद और प्रियंका भी गिर पड़े। रफ्तार धीमी थी, इसलिए दोनों को चोट नहीं आई।

सड़क गीली थी और चारों ओर कीचड़ था। शाहिद-प्रियंका कीचड़ में गिर गए। दोनों स्टार्स को इस हालत में देख सभी ठहाके लगाकर हँसने लगे। चूँकि दोनों की ड्रेसेस गंदी हो गई थी, इसलिए साफ करने में और अगला शॉट लेने में एक घंटा लगा। इस बार प्रियंका ने कोई गलती नहीं की।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भाभीजी घर पर हैं: 9 सालों से क्यों दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है अंगूरी भाभी का शो

ब्लैक साड़ी पहन तृप्ति डिमरी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, हॉट तस्वीरें वायरल

रेखा के बारे में ऐसे खुलासे... रह जाएंगे दंग

कुंडली भाग्य एक्ट्रेस सना सैयद बनीं मां, नवरात्रि में दिया प्यारी सी बेटी को जन्म

गुरुदत्त ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से दर्शकों के बीच बनाई विशिष्ट पहचान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल