प्रियंका का पत्ता साफ!

Webdunia
ये बॉलीवुड है और यहाँ रिश्तों के समीकरण आपकी सफलता या असफलता से ‍बनते बिगड़ते हैं। कल तक प्रियंका चोपड़ा और विशाल भारद्वाज साथ-साथ मिलकर लोगों से ‘सात खून माफ’ देखने की अपील कर रहे थे। प्रियंका की विशाल और विशाल की प्रियंका जी भर कर तारीफ कर रहे थे, लेकिन सुनने में आया है कि ‘सात खून माफ’ के पिटते ही विशाल ने अपनी अगली फिल्म से प्रियंका को हटा दिया है।
WD

शाहरुख खान और विशाल के साथ काम करने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। आखिरकार चेतन भगत द्वारा लिखित पुस्तक ‘2 स्टेट्स’ पर दोनों की सहमति बनी। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता बन गए।

बात जब हीरोइन की आई तो विशाल ने झट से प्रियंका का नाम सामने कर दिया। ‘कमीने’ के बाद विशाल और प्रियंका के बीच अच्छी बनने लगी थी और विशाल को लग रहा था कि ‘सात खून माफ’ भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। ऐसा हो न सका और खफा होकर प्रियंका को शाहरुख वाली फिल्म से हटा दिया गया। अब नई नायिका की तलाश है।

बॉलीवुड के कुछ लोगों का कहना है कि ‘2 स्टेट्स’ पर बनने वाली फिल्म से प्रियंका को हटाने के लिए विशाल अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। इस फिल्म से जुड़े लोगों ने ही उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया।

मामला कुछ भी हो, लेकिन सजा तो प्रियंका को मिल गई। ‘सात खून माफ’ के फ्लॉप होने का सिर्फ उन्हें जिम्मेदार मानना तो गलत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें