गणेशोत्सव चल रहा है और चारों ओर धार्मिक माहौल है। मुंबई में इस त्योहार की तो जम कर धूम रहती है। फिल्म स्टार्स भी गणपति के दर्शन के लिए यहां-वहां जा रहे हैं। मुंबई में 'लालबाग का राजा' का विशेष नाम है। इसके दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पहुंचे। पहले ही भीड़ जमा थी और बच्चन परिवार को अपने बीच पाकर लोगों में गजब का उत्साह आ गया। बच्चन परिवार ने गणपति के दर्शन किए और लोग उनके फोटो खींचने में व्यस्त रहे।