जिंदगी ना मिलेगी दोबारा

Webdunia
बैनर : इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि., एक्सेल एंटरटेनमेंट
निर्माता : रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर
निर्देशक : ज़ोया अख्तर
संगीत : शंकर-एहसान-लॉय
कलाकार : रितिक रोशन, कैटरीना कैफ, अभय देओल, फरहान अख्‍तर, कल्कि कोचलिन
रिलीज डेट : 15 जुलाई 2011

PR


जिंदगी ना मिलेगी दोबारा तीन दोस्तों की कहानी है जो छुट्टियाँ मनाने के लिए एक लंबी यात्रा पर निकलते हैं। कबीर (अभय देओल) और नताशा की पहली मुलाकात 6 महीने पहले ही हुई थी। एक-दूसरे को वे इस कदर चाहने लगे कि उन्होंने सगाई कर ली। अब वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन उसके पहले कबीर अपने दो खास दोस्तों इमरान (फरहान अख्तर) और अर्जुन (रितिक रोशन) के साथ 3 सप्ताह लंबी रोड ट्रिप पर जाना चाहता है।

PR


4 वर्ष पहले तीनों ने ऐसी यात्रा के बारे में कॉलेज खत्म होने के बाद सोचा था, लेकिन किसी कारण से बात नहीं बन पाई। कबीर अपनी इस इच्छा को पूरा करना चाहता है। इमरान तो मान जाता है, लेकिन अर्जुन के पास समय नहीं है। कबीर उस पर दबाव बनाता है। ब्लैकमेल करता है तब जाकर अर्जुन तैयार हो जाता है। तीनों इस लंबी ट्रिप को लेकर बेहद रोमांचित हैं। कई तरह की योजनाएँ बनाते हैं। बर्सिलोना में इकठ्ठा होकर ‍वे निकल पड़ते हैं। इस दौरान उनके मतभेद उभरते हैं। ऐसे राज खुलते हैं जो उनका नजरिया बदल देते हैं। कुछ पाठ उन्हें सीखने को मिलते हैं। ये छुट्टियाँ उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल कर रख देती है।

PR


निर्देशक के बारे में :
ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘लक बाय चांस’ (2009) को बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफलता ‍ना मिली हो, लेकिन इस फिल्म के जरिये उन्होंने साबित किया वे प्रतिभाशाली हैं और फिल्म बनाने का मौका उन्हें सिर्फ इसलिए नहीं मिला क्योंकि वे जावेद अख्तर की बेटी या फरहान की बहन हैं। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा की ने केवल स्टारकास्ट बल्कि कहानी की ताजगी भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित हो सकती है। रितिक के साथ-साथ ज़ोया के लिए भी इस फिल्म की सफलता बहुत कुछ मायने रखती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बर्थडे पर रणबीर कपूर ने रखा बिजनेस की दुनिया में कदम, लॉन्च किया ARKS

IIFA Awards 2024 : शाहरुख खान बने बेस्ट एक्टर, एनिमल ने जीते 6 अवॉर्ड्स

रणबीर कपूर के पूरे नाम से लेकर बीमारी तक... ऐसी 25 रोचक जानकारियां

धूम 4 में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन बनकर मचाएंगे तहलका!

आलिया भट्ट का बॉस लेडी लुक, फ्लॉन्ट किया अपना परफेक्ट फिगर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल