देव डी

Webdunia
IFM
निर्माता : रॉनी स्क्रूवाला
निर्देशक : अनुराग कश्यप
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : अभय देओल, कल्कि कोएच्लिन, माही गिल, परख मदान

प्रसिद्ध उपन्यास ‘देवदास’ पर कई फिल्में बन चुकी हैं और आखिरी बार संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान को देवदास बनाया था। इसी उपन्यास को आधार बनाकर अनुराग कश्यप ने ‘देव डी’ नामक फिल्म बनाई है। देवदास अब देव डी हो गया है। अनुराग ने देवदास को आज के युग में दिखाया है और समय के मुताबिक कहानी में बदलाव भी किए हैं। बंगाल के बजाय इसे पंजाब और दिल्ली के नजदीक फिल्माया गया है। फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है :

IFM
देव डी एक अमीर उद्योगपति का बेटा है। 12 वर्ष की उम्र में ही उसे लंदन पढ़ाई के लिए भेज दिया गया था। युवा देव जब वापस अपने शहर लौटता है तो उसके पैरों के नीचे की जमीं खिसक जाती है। उसकी बचपन की प्रेमिका पारो की शादी किसी और से हो जाती है। पारो का पति उससे उम्र में कई वर्ष बड़ा है और उसके बच्चे भी हैं। निराश देव शराब और ड्रग्स में अपने गम को भूलाने की कोशिश करता है। वह अपने घर से दूर रहता है और उसके पिता उसे रुपए भेजते रहते हैं।

IFM
लेनी को जिंदगी अपने अंदाज से जीना पसंद है। उसका नाम एक एमएमएस स्कैण्डल से जुड़ता है और वह अपने घर से भाग जाती है। चुन्नी की जगह उसे पनाह मिलती है, जो उसे लेनी से चंदा बना देता है। लेनी के रूप में वह दिन में कॉलेज जाती है और रात में चंदा के रूप में वह वेश्या का काम करती है। फिर आते हैं देव, पारो और चंदा के जीवन में कई नाटकीय मोड़।

निर्देशक अनुराग कश्यप ने देव डी के जरिये वर्तमान युवा पीढ़ी को दिखाने की कोशिश की है, जो देशी और विदेशी संस्कृति के बीच फँसी हुई है।
Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें