मर्डर 3 : मूवी प्रिव्यू

Webdunia
बैनर : विशेष फिल्म्स, फॉक्स स्टार स्टुडियो
निर्माता : मुकेश भट्ट
निर्देशक : विशेष भट्ट
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : रणदीप हुडा, अदिति राव हैदरी, सारा लॉरेन
रिलीज डेट : 15 फरवरी 2013

 
PR


मर्डर और मर्डर 2 की कामयाबी के बाद इन दिनों धड़ाधड़ सीक्वल बनाने में व्यस्त भट्ट ब्रदर्स मर्डर 3 लेकर आए हैं। इस बार इमरान हाशमी की जगह रणदीप हुडा हीरो होंगे, जिन्हें विशेष फिल्म्स लगातार मौके दिए जा रहा है। भट्ट खानदान का एक और मेंबर अब बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने जा रहा है। मुकेश भट्ट के साहबजादे, विशेष भट्ट, जिनके नाम पर विशेष फिल्म्स के नाम का बैनर है, इस फिल्म के निर्देशक हैं।

 
PR

PR


हॉट-शॉट फैशन और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर विक्रम (रणदीप हुडा) का बड़ा नाम है। महिलाओं से उसे बेहद लगाव है। थोड़ा इमोशनल भी है और अपने काम से उसे प्यार है।

PR

PR


निशा (सारा लॉरेन) एक वेट्रेस है और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है। एक दिन उसकी मुलाकात विक्रम से होती है और वह उसे देखते ही पसंद करने लगती है। उसे विक्रम की जिंदगी जीने की स्टाइल, पैसा, आरामदेह भरी जिंदगी पसंद आती है।

PR

PR


विक्रम उसे अपने विशाल घर में ले जाता है जो शहर से दूर है। ‍जितना यह घर सुंदर है उतना ही डरावना भी है। यहां जाते ही निशा की जिंदगी बदल जाती है। उसके साथ अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगती है। ऐसा लगता है कि यह घर कई राज छिपाए है। दूसरी ओर विक्रम को अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड रोशनी (अदिति राव हैदरी) की तलाश है जो रहस्समय परिस्थितियों में लापता हो गई है।

PR

PR


विक्रम की जिंदगी में रोशनी तब आई थी, जब वह फोटोग्राफी के क्षेत्र में संघर्ष कर रहा था। रोशनी उसे मुंबई लाती है और उसका करियर बनाने में मदद करती है। लेकिन उसे महसूस होता है कि विक्रम वो इंसान नहीं रहा जिससे वो प्यार करती थी। हालांकि, विक्रम उसे यकीन दिलाने की कोशिश करता है कि वो वैसा ही है।

PR

PR


आखिर क्या है घर में छिपे राज? कहां है रोशनी? निशा के साथ ही अजीबोगरीब घटनाएं क्यों घटती हैं? इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘मर्डर 3’ में।

PR

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख