मीका सिंह और शान की धाक बतौर गायक है, लेकिन दोनों 'बलविंदर सिंह... फेमस हो गया' में अभिनेता के रूप में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी दोनों के इर्दगिर्द घूमती है। दोनों के किरदारों का नाम है बलविंदर सिंह। यही नाम फिल्म में हास्य का कारण बनता है। दोनों बलविंदर एक लड़की का दिल जीतने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
इसी बीच पता चलता है कि एक अरबपति अपनी सारी संपत्ति बलविंदर नामक एक इंसान के लिए छोड़ गया है, जिसका कोई पता नहीं है। ये दोनों बलविंदर दावा करने जाते हैं कि वे ही है इस संपत्ति के वास्तविक वारिस। वहां जाकर पता चलता है कि 130 बलविंदर और खड़े हैं, जो अरबों रुपये की संपत्ति का दावा कर रहे हैं।
कौन है इस संपत्ति का सही हकदार? दोनों में से कौन जीत पाएगा लड़की का दिल? कौन-सा बलविंदर होगा फेमस? जानने के लिए देखना होगी 'बलविंदर सिंह... पास हो गया।'