फन्ने खान की कहानी

Webdunia
निर्माता : भूषण कुमार, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अनिल कपूर, पीएस भारती, राजीव टंडन, कृष्ण कुमार, कुसुम अरोरा, निशांत पिट्टी 
निर्देशक : अतुल मांजरेकर 
संगीत : अमित त्रिवेदी, तनिष्क बागची 
कलाकार : अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता, पिहू 
रिलीज डेट : 3 अगस्त 2018  
 
फन्ने खान एक मध्यमवर्गीय पुरुष फन्ने खान (अनिल कपूर) की कहानी है जिसने जवानी के दिनों में एक गायक और गीतकार बनने के सपने देखे थे। उसमें भरपूर प्रतिभा थी, लेकिन अवसरों की कमी के कारण वह अपने सपनों को साकार नहीं कर पाया। अपने सपनों को वह अपनी टीनएज बेटी के जरिये पूरा करना चाहता है। बेटी भी मशहूर गायिका बनना चाहती हैं। 
 
फन्ने खान उसे विभिन्न गायन प्रतियोगिता में ले जाता है, लेकिन उसकी बेटी अपने बढ़े वजन के कारण हंसी का पात्र बनती है। इसका असर उसके परफॉर्मेंस पर भी होता है। कई को तो आश्चर्य भी होता है कि क्या इस लड़की में एक स्टार सिंगर बनने लायक प्रतिभा भी है? 
 
नौकरी की तलाश में फन्ने खान की मुलाकात भारत की सबसे बड़ी पॉप स्टार बेबी सिंह (ऐश्वर्या राय बच्चन) से होती है। कहानी में हास्य का मोड़ तब आता है जब वह बेबी सिंह के अपहरण करने का फैसला लेता है। 
 
क्या चीजें उसकी योजना के मुताबिक होती हैं? यह फिल्म में इमोशन और कॉमेडी के साथ दिखाया गया है। फिल्म यह दर्शाती है कि अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए एक पिता क्या कुछ कर गुजर सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

79 की उम्र में धीरज कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

अक्षय कुमार को बना दिया Team India के लिए 'पनौती'? मैच हारे तो ट्रोल हो गए

श्वेता तिवारी की जवानी का राज: ग्रिल्ड चिकन और... जो आप सोच भी नहीं सकते

सैयारा क्या आशिकी 2 को भी पीछे छोड़ देगी? अरिजीत का गाना, मोहित सूरी का दर्द और नए हीरो का कॉम्बिनेशन मचाएगा धमाल

श्वेता तिवारी पर लगा था सीजेन खान संग एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप, एक्ट्रेस की को-एक्टर बोलीं- आपको कहीं और कम्फर्ट मिलता है तो...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख