दिल तो दीवाना है की कहानी

Webdunia
बैनर : डीएस प्रोडक्शन
निर्माता : दीपक शर्मा, आराधना शर्मा
निर्देशक : राजा बुंदेला
संगीत : आनंद राज आनंद, जुबीन गर्ग
कलाकार : हैदर खान, सदा, राज बब्बर, ज़ीनत अमान, सुष्मिता मुखर्जी, आलोक नाथ, हेमंत पांडे 
रिलीज डेट : 24 जून 2016 
 
दिल तो दीवाना है की कहानी राजा (हैदर खान) और अनामिका (सदा) के आसपास घूमती है। जीनत अमान फिल्म में राजा की मां के किरदार अकेले पैरेंट की भूमिका में हैं। 
 
राजा खुद में खोया रहने वाला शर्मीला लड़का है जबकि अनामिका घमंडी और बहुत लाड़ में पली हुई लड़की है। उसके पिता मलेशिया के अरबपति हैं और यह किरदार राज बब्बर ने निभाया है। 
राजा और अनामिका की मुलाकात मलेशिया में ही होती है जहां अनामिका नशा कर बेहोश हो जाती है। राजा उसकी मदद करता  है। इसके बाद उनकी मुलाकातें बढ़ जाती हैं और राजा को अनामिका से मोहब्बत होने लगती है। क्या अमीर लड़की उसके प्यार को स्वीकार करेगी? क्या उसके अमीर पिता को यह मोहब्बत पचेगी? 
 
यह फिल्म सिर्फ एक प्यार की दास्तान नहीं है बल्कि आज के युवाओं की जिंदगी की एक झलक है। देश की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा विदेशों में जाकर बस रहा है। उनकी अगली पीढ़ी और भी भारतीय संस्कृति से दूर होती जा रही है। 
 
फिल्म की कहानी विदेशों में बसे आज के युवा भारतीयों को सही मायनों में दर्शाती है। उनकी संस्कृति की सोच, सोचने का  तरीका और नजरिया भारत के युवाओं से बिल्कुल अलग है। 
 
यह फिल्म सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है बल्कि उनके लिए भी है जिन्होंने कभी अपने बच्चों को एक बेहतर जिंदगी देने के बारे में सोचा होगा और इसी वजह से वे विदेश जाकर बस गए। परंतु क्या वे सचमुच अपने बच्चों को ऐसी जिंदगी दे पा रहे हैं जिसकी उन्होंने कल्पना की थी? 
Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख