कलाकार : रूफी खान, दीप्ति डी, गुलशन पांडे, विक्की पंडित
रिलीज डेट : 26 फरवरी 2016
धारा 302 एक जवान लड़के वीर सिंह की कहानी है जो अनजाने में 12 साल की उम्र से क्राइम की दुनिया की तरफ मुड़ जाता है। हालात ऐसे बनते हैं कि उसे इस रास्ते पर आगे बढ़ना ही पड़ता है। वह एक बड़े अपराधी में तब्दील हो जाता है। उसकी प्रेमिका कल्पना उसे सही रास्ता चुनने में मदद करती है। परंतु क्या वह एक खुश जिंदगी जी पाएगा? क्या समाज उसे अपनाएगा? इन सभी सवालों के जवाब फिल्म की कहानी आगे बढ़ने पर मिलते हैं।