अश्विन इंजीनियरिंग का छात्र है। उसकी मुलाकात भूमिका नामक खूबसूरत लड़की से होती है। कुछ मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को चाहने लगते हैं। अश्विन निम्न मध्यम वर्ग से है। हमेशा कम समय में अधिक पैसा कमाने के बारे में सोचता रहता है।
आखिरकार भूमिका, अश्विन और उनके दोस्तों के पास एक ऐसा खजाना लगता है जिसके बल पर वे करोड़ों रुपये कमा सकते हैं। ऐसा केमिकल उनके हाथ लगता है जिसे किसी भी इंसान या वस्तु पर छिड़का जाए तो वह इंसान या वस्तु अदृश्य हो जाती है। लेकिन केमिकल हाथ लगते ही वे मुसीबत में फंस जाते हैं। पुलिस, गैंगस्टर्स, सीबीआई ऑफिसर्स, अश्विन और उसके साथियों के पीछे पड़ जाते हैं। इससे पैदा होती हैं हास्यास्पद परिस्थितियां। कैसे वे मुकाबला करते हैं, ये फिल्म का सार है।