सिक्सटीन : सोलह बरस की ‘साली’ उमर को सलाम

Webdunia
निर्माता : शैलेश आर. सिंह, विश्वास जोशी
निर्देशक : राज पुरोहित
संगीत : प्रशांत पिल्लई, गौरव डगांवक र, एडम, एडी
कलाकार : इज़ाबेल, वकीमा गब्बी, महक
रिलीज डेट : 12 जुलाई 2013

सोलह साल की दुनिया में आपका स्वागत है। कुछ वर्ष पहले सोलह वर्ष की उम्र एक ऎसी उम्र हुआ करती थी जिसमें मासूमियत और मिठास होती थी। यही वह उम्र हुआ करती थी जब किसी को अपनी जिंदगी का पहला क्रश होता है। मगर अब चीजें बदल गई हैं। आज इंटरनेट, पेज-3 और 300 से ज्यादा टेलीविजन चैनल्स ने उस मासूमियत को खत्म कर दिया गया है। ‘सिक्सटीन’ कहानी है भारतीय शहरों में रहने वाले सोलह वर्षीय किशोरों की जिनका मासूम और खूबसूरत दिल कहीं खो सा गया है।

PR

PR


अनु एक युवा, बुद्धिमान, खूबसूरत, संवेदनशील, महत्वाकांक्षी और बोल्ड लड़की है। उसके कपड़ों और जीवन के प्रति दृष्टिकोण से लगता है कि वह एक महिला बन चुकी है। वह कई ब्रेकअप से गुजर चुकी है और मिस इंडिया बनना चाहती है ताकि वह एक दिन ग्लैमर दुनिया पर राज कर सके।

PR


एक साहसी लड़की तनीषा को तलाश है सच्चे प्यार की। तनीषा को ब्लाइंड डेट पर जाने में कोई परेशानी नहीं है। थोड़ी मासूम और बेहद खुशमिजाज लड़की निधि, अभी भी अपने पहले प्यार की तड़प से दुखी है। वह निंदक अनु और प्रेक्टिकल तनीषा जैसी बिल्कुल नहीं है। निधि आपके दिल में किशोरावस्था की सभी अच्छी यादें ताजा कर देगी। तनीषा की क्लास में पढ़ने वाला अश्विन उसका बेस्ट फ्रेंड है। वह एक अंतर्मुखी लड़का है जो तनीषा से मन ही मन प्यार करता है। अश्विन को उसके कठोर पिता आईएएस ऑफिसर बनाना चाहते हैं।

PR


फिल्म ‘सिक्सटीन’ की कहानी इन्हीं किशोरों की जिंदगी पर आधारित है। वे कैसे प्यार में पड़ते हैं और फिर दिल टूटने से दुखी होते हैं। उनके खूबसूरत सपने और उन सपनों को स्कूल, घर और बाहरी दुनिया द्वारा तोड़ देने की दास्तान कहती है। फिल्म कहानी है उनकी दोस्ती और इस बढ़ती उम्र में मिलने वाले नए अनुभवों की। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उनके आसपास रहने वाले लोग, क्रूरता अथवा प्रेम से उनका मन किसी बात के लिए बनाने और बिगाड़ने का काम करते हैं। सिक्सटीन एक कॉमेडी फिल्म है जो आपको हंसाने के साथ ही बच्चों की जिंदगी के असल सत्य से रूबरू करवाएगी। यह आपको किशोरों की जिंदगी को करीब से समझने का मौका देगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें