Hanuman Chalisa

सेंसेक्स में 29 अंक की गिरावट

Webdunia
सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (17:38 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक की मंगलवार को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले निवेशकों द्वारा सतर्कता  बरतने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को करीब 29 अंक की मामूली गिरावट के साथ  बंद हुआ।
ब्रोकरों ने कहा कि मुनाफा वसूली और डॉलर के मुकाबले रुपया में नरमी के रख से भी बाजार की  धारणा प्रभावित हुई।
 
30 शेयरों वाला सेंसेक्स तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान दिन के उच्चस्तर  26,715.77 अंक तक गया, हालांकि चुनिंदा शेयरों में मुनाफा वसूली और निवेशकों के सौदे काटने  से सेंसेक्स 29.21 अंक टूटकर 26,597.11 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक  एक्सचेंज का निफ्टी भी 9.95 अंक नीचे 7,958.90 अंक पर बंद हुआ।
 
एसएंडपी द्वारा भारत का साख परिदृश्य नकारात्मक से बढ़ाकर स्थायी करने से शुक्रवार को सेंसेक्स  157.96 अंक चढ़कर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स में 30 में से 21 कंपनियों के शेयर  गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 9 कंपनियों के शेयर मजबूत हुए।
 
हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया में नरमी से आईटी कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख दर्ज किया  गया जिससे टीसीएस 3.17 प्रतिशत, विप्रो 1.18 प्रतिशत और इन्फोसिस 1.90 अंक की बढ़त  लेकर बंद हुआ। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप