Hanuman Chalisa

आर्थिक समीक्षा : कौशल विकास और रोजगार बड़ी चुनौतियां

Webdunia
शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2015 (16:01 IST)
नई दिल्ली। भारत में कुशल कार्यबल का अनुपात कम होने पर चिंता जाहिर करते हुए आज वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा संसद में पेश आर्थिक समीक्षा 2014-15 में कहा गया है कि देश के सामने दो चुनौतियां हैं, कौशल विकास करना और रोजगार प्रदान करना।
 
समीक्षा में कहा गया कि देश के सामने दो तरह की चुनौतियां हैं, एक तो कौशल विकास करना और उसका बेहतर इस्मेताल करना।
 
समीक्षा में श्रम ब्यूरो रपट, 2014 के आधार पर गया गया है कि देश में कुशल कार्यबल का अनुपात तकरीबन दो प्रतिशत है जो शेष विकासशील देशों के मुकाबले काफी कम है। देश में 15 वर्ष या इससे अधिक आयु के सिर्फ 6.8 प्रतिशत लोग ही व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त हैं।
 
समीक्षा के मुतबिक राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के अध्ययन में कहा गया है कि 2013-14 में गैर कृषि क्षेत्रों में 12 करोड़ कार्यकुशल लोगों की जरूरत थी। समीक्षा में रोजगार की वर्ष दर वर्ष वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) में गिरावट पर चिंता जाहिर की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि 2004-05 से 2011-12 के दौरान यह घटाकर 0.5 प्रतिशत रह गई जो 1999-2000 से 2004-2005 के बीच यह 2.8 प्रतिशत थी। जबकि इस अवधि में श्रम शक्ति का वर्ष दर वर्ष वृद्धि क्रमश 2.9 प्रतिशत और 0.4 प्रतिशत रही थी।
 
इसके अलावा कुल रोजगार में प्राथमिक क्षेत्र की भागीदारी घटकर आधी से भी कम होग जबकि द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों में रोजगार की हिस्सेदारी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।
 
समीक्षा में कहा गया कि कामगारों का एक अच्छा-खास हिस्सा अभी भी कम आय सृजन वाली गतिविधियों से ही जुड़ा है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

पृथ्वी और पर्यावरण पर कविता: काश प्रकृति भी बोल पाती

सूर्या हत्याकांड पर CM योगी की चेतावनी, दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं, नालायक औलादों को समझाना जरूरी, सामने खरदूषण तो शस्त्र उठाना होगा