Hanuman Chalisa

आम बजट में बड़े सुधारों की घोषणा नहीं

Webdunia
शनिवार, 28 फ़रवरी 2015 (23:50 IST)
वॉशिंगटन। भारत की नई सरकार के पहले पूर्ण बजट को वृद्धि उन्मुख बताते हुए अमेरिकी मीडिया ने शनिवार को कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली की घोषणाओं से निवेश को मजबूती मिलेगी और बुनियादी ढांचे पर जोर बढ़ेगा।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बजट में सार्वजनिक खर्च बढ़ाकर वृद्धि को गति देने का वादा किया गया है। साथ ही अगले चार साल में कंपनी कर में चार प्रतिशत कटौती की घोषणा जैसे उपाय भारतीय उद्योग के लिए खुशी वाली बात है।
 
रिपोर्ट के अनुसार बजट को संतुलित रखा गया है। जहां एक तरफ खर्चों में कटौती का लक्ष्य रखा गया है, वहीं दूसरी तरफ गरीब लोगों के लिए सस्ती दर पर बीमा और पेंशन देने की बात कही गई है। 
 
इसमें यह भी कहा गया है कि हालांकि शनिवार को कारोबार के लिहाज से अवकाश रहता है लेकिन बाजार अनुकूल बजट भाषण की उम्मीद में खुला लेकिन इसमें कोई बड़े सुधारों की बात नहीं की गई। 
 
वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के बजट में राजकोषीय जिम्मेदारी के साथ आर्थिक वृद्धि के लिए सार्वजनिक निवेश की बात कही गई है। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

CM योगी ने किया सपना साकार, आभार जताने लखनऊ आए जेवर के किसान

US-Iran शांति समझौते का असर, सेंसेक्स 736 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार; कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

यूपी में ‘बाबाजी’ का राज है, कोई कैसे छीन लेगा पैसे