Hanuman Chalisa

स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत पर रेल मंत्री का जोर

Webdunia
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2015 (14:27 IST)
नई दिल्ली। रेलवे में साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को कहा कि सरकार ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ’ भारत’ की दिशा में काम करेगी और इसके लिए रेलवे में एक नया विभाग स्थापित किया जाएगा।
 
प्रभु ने लोकसभा में वर्ष 2015-16 के अपने रेल बजट भाषण में कहा कि साफ सफाई एक ऐसा प्रमुख क्षेत्र है जिस पर यात्री असंतुष्ट रहते हैं। हमारी सर्वोत्तम प्राथमिकता साफ सफाई में उच्चतर मानकों को सुनिश्चित करना है।
 
उन्होंने कहा कि हम सरकार के प्रमुख कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ रेल बनाने के कार्यक्रम को जोरदार ढंग से चलाना चाहते हैं। इसलिए अब हम ‘स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत’ के लिए कार्य करेंगे।
 
रेल मंत्री ने स्टेशनों और गाड़ियों की सफाई के लिए एक नया विभाग बनाने का प्रस्ताव करते हुए कहा कि एकीकृत साफ सफाई के कार्य को एक विशेषज्ञता वाले कार्य के रूप में शुरू किया जाएगा जिसमें प्रोफेशनल एजेंसियों की सेवाएं लेना और अपने कर्मचारियों को साफ सफाई की नवीनतम पद्धति का प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल होगा।
 
उन्होंने कहा कि रेलवे की योजना है कि बड़े कोचिंग टर्मिनलों के समीप 'अपशिष्ट पदार्थों से ऊर्जा' पैदा करने वाले संयंत्रों को स्थापित किया जाए। प्रारंभ में एक पायलट आधार पर एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा और उसके बाद चरणबद्ध तरीके से और अधिक संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।
 
स्टेशनों और गाड़ियों में शौचालय सुविधाओं की हालत में भारी सुधार की जरूरत बताते हुए प्रभु ने कहा कि पिछले वर्ष के 120 स्टेशनों की तुलना में 650 अतिरिक्त स्टेशनों पर नए शौचालय बनाए जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक 17,388 जैव शौचालयों को लगाया गया है और इस वर्ष 17 हजार और जैव शौचालयों को लगाने का है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार