Hanuman Chalisa

अरुण जेटली के बजट की खास बातें...

Webdunia
सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (13:24 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को संसद में अपना दूसरा आम बजट पेश किया। बजट की खास बातें...
* महंगा : सर्विस टैक्स बढ़ाकर सरकार ने एक तरह सेवा से जुड़ी सभी चीजें महंगी कर दी हैं। सर्विस टैक्स अब 14.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा सभी तरह की कारें, सिगरेट, सिगार, गुटखा, कोयला, सोने और हीरे के आभूषण महंगे हो गए हैं। 
 
* सस्ता : सरकार ने लोगों को ज्यादा राहत नहीं दी है। 50 लाख तक घर पर ब्याज में छूट, विकलांगों के सहायक उपकरण, डायलिसिस उपकरण सस्ते मिलेंगे।
 
* शेयर बाजार : बजट से शेयर बाजार पर नकारात्मक असर। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 451.27 अंक यानी 1.95 प्रतिशत गिरकर 23 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 22703.03 अंक तक आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 141.65 अंक यानी 2.02 प्रतिशत लुढ़ककर सात हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 6888.10 अंक पर आ गया।
 
* एक करोड़ से ज्यादा आय वालों पर सरचार्ज बढ़ा। अब 12 की जगह 15 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा।
 
* सभी कारें महंगी हुई। छोटी कारों पर एक प्रतिशत इफ्रांस्ट्रक्चर कर। डीजल गाड़ियों पर 2.5 प्रतिशत और एसयूवी पर चार प्रतिशत टैक्स बढ़ा।
 
* पहला मकान लेने वालों के लिए पचास लाख से कम के मकानों पर ब्याज में 50 हजार की अतिरिक्त छूट।
* एचआरए पर 24 हजार से 60 हजार रुपए हुए। 
* मॉल की तरह दुकानें भी सातों दिन खुली रहेंगी। दुकानदार चाहें तो रोज दुकान खोल सकेगा। रोज दुकान खोलने से रोजगार बढ़ेगा। 
 
* ईपीएफ का दायरा बढ़ेगा। नए कर्मचारियों के पीएफ का पैसा शुरू के तीन साल तक सरकार देगी। ईपीएफ के लिए 10000 करोड़ रुपए देगी सरकार। 
* गरीबों के लिए एक लाख तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा, जबकि गरीब बुजुर्गों के लिए यह सीमा 1.30 लाख रुपए होगी। 
 
* गरीब परिवार की महिलाओं के लिए एलपीजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 2000 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। 
* स्वच्छ भारत मिशन के लिए 9000 करोड़। 
* मनरेगा के लिए 38 हजार 500 करोड़ रुपए। 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व हरियाली में यूपी के परिषदीय विद्यालयों का परचम