Hanuman Chalisa

बजट के दिन शेयर बाजार में उठापटक जारी

Webdunia
सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (10:23 IST)
मुंबई। कारोबारी सप्ताह के बजट को समर्पित पहले दिन में जहां सुबह से शेयर बाजारों में पहले जहां लाल निशान में रहा वहीं बजट शुरू होते ही 100 अंकों के अंदर हरे निशान में रहे लेकिन अब शेयर बाजार फिर से लाल निशान पर आ गया। बजट के साथ ही शेयर बाजारों में उठापटक का दौर जारी है।
 
12:38 बजे सेंसेक्स में -413.95 अंकों की गिरावट आ गई और यह 22,740.35 के स्तर पर देखा गया। वहीं, निफ्टी -125.85 अंक गिरकर 6,903.90 के स्तर पर आ गया।

12:17 बजे सेंसेक्स में -268.22 अंकों की गिरावट आ गई और यह 22,886.08 के स्तर पर देखा गया। वहीं, निफ्टी -84.15 अंक गिरकर 6,945.60 के स्तर पर आ गया।

सुबह 12 बजे सेंसेक्स में 102 अंकों की गिरावट आ गई और यह 23,051 के स्तर पर देखा गया। वहीं, निफ्टी 34 अंक गिरकर 6,995 के स्तर पर आ गया।

सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर सेंसेक्स में  96 अंकों की गिरावट आ गई और यह 23,058 के स्तर पर देखा गया। वहीं, निफ्टी 33 अंक गिरकर 6,997 के स्तर पर आ गया।
 
11 बजकर 15 मिनट के करीब सेंसेक्स 46 अंक तेजी चढ़कर 23,200 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 9 अंक बढ़कर 7,038 पर आ गया। बजट में कृषि क्षेत्र में विकास के मद्देजनर किए गए फैसलों के बीच फर्टिलाइजर कंपनियों के स्टॉक्स में तेजी देखी गई।
 
बजट पेश होने से पहले तक लाल निशान पर खुले शेयर बाजारों में उठापटक देखी जा रही थी। विदेशी कोषों की ओर से पूंजी निकासी बरकरार रहने और खुदरा निवेशकों द्वारा सतर्कता बरतने के बीच बाजार में नरमी का रुझान देखा गया। साथ ही रुपए में कमजोरी देखी गई।
 
करीब 10 बजकर 58 मिनट पर रुपए में 3 पैसे की ओर गिरावट देखी गई और यह 68.65 प्रति डॉलर के स्तर पर देखा गया। वहीं, 10:57 मिनट पर सेंसेक्स 25 अंक और निफ्टी 10 अंक और नीचे गिर गया।
 
सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 0.27 फीसदी यानी 62 अंकों की गिरावट के साथ 23,092 के स्तर पर देखा गया जबकि निफ्टी 0.32 फीसदी यानी 22 अंकों की गिरावट के साथ 7,008 के स्तर पर देखा गया।
 
सेंसेक्स 50 अंकों की गिरावट के साथ खुला जबकि निफ्टी 7000 के इर्द गिर्द खुला।  बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर 37 अंकों की गिरावट के साथ 23,118 के स्तर पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ 7015 पर खुला है।

आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में दोनों लाल निशान में खुले। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 65 और निफ्टी 24 अंक नीचे था। रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज के शुरुआती कारोबार में 12 पैसे टूटकर 68.74 पर पहुंच गया। 

सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर सेंसेक्स 0.27 फीसदी यानी 62 अंकों की गिरावट के साथ 23,092 के स्तर पर देखा गया जबकि निफ्टी 0.32 फीसदी यानी 22 अंकों की गिरावट के साथ 7,008 के स्तर पर देखा गया।
 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर 37 अंकों की गिरावट के साथ 23,118 के स्तर पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ 7015 पर खुला है।
Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

बृजभूषण के विधायक बेटे को फोन पर धमकी, कहा- बाप-बेटे को मारने का हो गया है इंतजाम

महाराष्ट्र की सियासत में 'ऑपरेशन टाइगर'! उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों ने अचानक बदला पाला, शिंदे गुट में हुए शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष: आस्था-परंपरा-विकास का अनूठा संगम बना नमो-मोहन का MP मॉडल