Hanuman Chalisa

सभी वर्गों के लिए है रेल बजट : प्रधानमंत्री मोदी

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (14:11 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यात्री भाड़े में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं करने वाला रेल बजट सभी वर्गों के लिए है जिसमें राष्ट्रीय परिवहन विभाग को पुनर्संगठित करने और उसमें नई जान डालने के लिए एक दृष्टि पेश की गई है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हाईस्पीड और सुरक्षा के साथ ट्रेनें उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य रखा गया है।

वर्ष 2016-17 के रेल बजट को ‘यात्री केंद्रित’ बताते हुए मोदी ने कहा कि इसमें यात्री भाड़े में कोई वृद्धि नहीं की गई है और यह देश में नई जान डालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
 
उन्होंने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है और यह ‘शानदार है क्योंकि यह ढांचागत विकास के साथ रोजगार सृजित करने वाला बजट है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ‘विकासोन्मुखी बजट’ से रेलवे का पूरा कायापलट करने के सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी।
 
मोदी ने कहा, ‘रेल बजट पुनर्गठन, ढांचागत विकास और रेलवे में नई जान डालने की दृष्टि पेश करता है, जिसमें नई प्रक्रियाओं, ढांचे, नियमों और राजस्व के स्रोतों को पेश किया गया है।’ उन्होंने कहा कि बजट में ‘विजन 2020’ रेलवे की क्षमताओं का विस्तार करेगा, जिसमें हाई स्पीड ट्रेन, समयबद्धता और सुरक्षा को ध्यान में रखा जाएगा।
 
आईटी के साथ बजट में निवेश को महत्व दिए जाने को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा, ‘ पिछले साल में, हमने काफी सफलता देखी और यह बजट इसमें और सुधार का प्रयास है।’ (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

कथा की आड़ में 'फर्जी शादी' की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

सभी देखें

नवीनतम

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी - 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत