Hanuman Chalisa

चलेंगी हमसफर, तेजस और उदय गाड़ियां

Webdunia
गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016 (14:26 IST)
नई दिल्ली। यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे हमसफर, तेजस और उदय नाम से विशिष्ट गाड़ियां चलाएगा।

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमसफर गाड़ी में सिर्फ तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यात्रा की सुविधा होगी। इसमें भोजन की व्यवस्था वैकल्पिक होगी।

तेजस गाड़ी की रफ्तार 130 किलोमीटर होगी और यह रेलयात्रा भविष्य को दिखाएगी। इसमें मनोरंजन, वाईफाई, स्थानीय भोजन आदि की व्यवस्था होगी और यात्रियों की संतुष्टि करने का हर प्रयास होगा।

व्यस्त मार्गों पर उदय नाम से उत्कृष्ट डबल डेकर वातानुकूलित गाड़ियां चलाई जाएंगी जिनमें यात्रियों की वहन क्षमता 40 प्रतिशत अधिक होगी।

रेलमंत्री ने आम आदमी को अपनी नीति का केंद्रबिंदु बताते हुए कहा कि उनकी सुविधा के लिए अन्त्योदय एक्सप्रेस नाम से लंबी दूरी की सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाई जाएगी, जो पूरी तरह अनारक्षित होगी। इसे व्यस्त मार्गों पर चलाया जाएगा।

इसी तरह लंबी दूरी की मेल गाड़ियों में 2 से 4 दीनदयालु सवारी डिब्बे लगाए जाएंगे। इन डिब्बों में पीने के पानी की सुविधा होगी तथा अधिक संख्या में मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट होंगे। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर