Hanuman Chalisa

छोटे करदाताओं को राहत, अमीरों पर अधिभार

Webdunia
सोमवार, 29 फ़रवरी 2016 (15:36 IST)
नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली के 2016-17 के बजट में जहां एक तरफ छोटे आयकरदाताओं को राहत दी गई, वहीं 1 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वालों पर अधिभार 3 प्रतिशत कर बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है। साथ ही यात्री कारों पर अलग-अलग दर से प्रदूषण उपकर तथा देश में कालाधन रखने वालों के लिए 45 प्रतिशत कर एवं जुर्माने के साथ एकबारगी अनुपालन खिड़की का प्रस्ताव किया गया है।
 
अपना तीसरा बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सभी करयोग्य सेवाओं पर 0.5 प्रतिशत ‘कृषि कल्याण’ उपकर लगाने का भी प्रस्ताव किया। साथ ही शीतगृह, रेफ्रिजरेटेड कंटेनर्स तथा अन्य वस्तुओं पर परियोजना आयात पर शुल्क में छूट की घोषणा की।
 
सिगरेट और तम्बाकू उत्पाद अब और भी महंगे होंगे। इस पर उत्पाद शुल्क 10 से 15 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
 
वित्तमंत्री के कर प्रस्तावों से जहां प्रत्यक्ष कर मद में 1,060 करोड़ रुपए का राजस्व नुकसान होगा, वहीं अप्रत्यक्ष कर प्रस्ताव से 20,670 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। कुल मिलाकर प्रस्तावों से 19,610 करोड़ रुपए की शुद्ध राजस्व प्राप्ति होगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 15 June : अमेरिका-ईरान समझौते से तेल कीमतों में राहत, नोएडा से पहली फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग, ट्रंप के 80वें जन्मदिन पर अमेरिका-ईरान ऐतिहासिक समझौते का एलान, गिरे तेल के दाम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट